एक दिन में लगता है दो महीने का राशन, ये है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

Update:2016-07-04 15:40 IST

[nextpage title="next" ]

मिजोरम: एक परिवार कितना बड़ा हो सकता है और इसमें कितने सदस्य हो सकते हैं अंदाजा लगाना मुश्किल है। दुनिया का सबसे बड़ा परिवार इंडिया में ही रहता है। जिसे महापरिवार भी कहा जा सकता है। इस परिवार में दो, चार, दस, बीस नहीं, बल्कि 186 सदस्य एक साथ रहते हैं। ये परिवार है जियोना चाना का जो दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के मुखिया हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए चाना फैमिली की खास बात

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

39 पत्नियां, 94 बच्चे, 52 पोते पोतियां

देश के पूर्वोत्तर में स्थित राज्य मिजोरम की राजधानी आईजोल से 70 किमी दूर बख्तवांग नाम का गांव है। इसी गांव में जियोना चाना का ये महापरिवार रहता है। मुखिया जियोना चाना की उम्र इस समय 71 साल की है। दुनिया के सबसे बड़े परिवार में जियोना के साथ उनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 52 पोते पोतियां हैं। चाना की सबसे बड़ी पत्नी की उम्र 73 साल की है। परिवार के ये सभी सदस्य एक साथ रहते हैं।

आगे की स्लाइड में जानें चाना फैमिली कितने कमरों के मकान में रहती है

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

सौ कमरों का है मकान

दुनिया का ये सबसे बड़ा परिवार एक विशालकाय भवन में रहता है। उनके मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं। विशाल डायनिंग हाल में 50 मेजों पर खाना परोसा जाता है। खाना बनाने की व्यवस्था जियोन चाना की पत्नियां करती हैं। बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं, और साफ सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं। कपड़ों को धोने का काम परिवार के सभी सदस्य मिलकर करते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए चाना फैमिली के मासिक राशन के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

दो महीने का राशन लगता है एक दिन में

ठीक ठाक आम परिवार जितना राशन दो महीनों में खर्च करता है उतना राशन इस महापरिवार में एक दिन में लग जाता है। यहां एक दिन के लिए 45 किलो चावल, 30-40 मुर्गे, 25 किलो दाल, दर्जनों अंडे, 60 किलो सब्जियों की ज़रूरत होती है। इसके अलावा इस परिवार में लगभग 20 किलो फल की भी हर रोज़ खपत होती है। दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार का नाम रिकार्ड्स में दर्ज हो चुका है।

आगे की स्लाइड में जानें चाना फैमिली का राजनीति में दबदबा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

इलाक़े की सियासत में है जलवा

इलाके की सियासत में भी चाना परिवार का खास दबदबा है। एक साथ एक ही परिवार में इतने सारे वोट होने की वजह से तमाम नेता और इलाके की राजनीतिक पार्टियां जियोना चाना को अच्छा खासा महत्व देती हैं, क्योंकि स्थानीय चुनाव में इस परिवार का झुकाव जिस पार्टी की तरफ होता है, तो समझिए उसकी जीत की संभावना ज्यादा रहती है।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News