UP MLC Election 2021: BJP के उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, देखें लिस्ट

भाजपा प्रत्याशियों में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।

Update: 2021-01-18 08:01 GMT
UP MLC Election 2021: BJP के उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, देखें लिस्ट

लखनऊ: यूपी की 12 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी 10 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी प्रत्याशी भाजपा कार्यालय पहुंचे

इससे पहले आज 11 बजे सुबह पर्चा दाखिल करने के लिए सभी प्रत्याशी भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां पर एकत्र होकर सभी ने अपने दस्तावेज एकत्र किए। फिर एक साथ सभी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए विधान भवन पहुंचे। जहां पर सभी ने पार्टी पदाधिकारियों और कई मंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

ये भी देखें: लखनऊ में गुड़ महोत्सव: CM योगी करेंगे उद्घाटन, तैयारियों में जुटा गन्ना विभाग

भाजपा प्रत्याशियों में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।

पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

परिषद की 12 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 21 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके पहले सपा के दो उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

ये भी देखें: लूट ले गयी दुल्हन: दुल्हे को लगाया 6 लाख का चूना, शादी से पहले किया ये काम

गौरतलब है कि अरविन्द कुमार शर्मा गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। शर्मा ने गुजरात मे तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम पदों पर भूमिका निभाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार में उनकी बड़ी भूमिका होगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News