यूपी में प्रलय! 15 जिलों में तबाही के आसार, खतरे के निशान से ऊपर आईं ये नदियां

बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 310 बाढ़ शरणालय तथा 735 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है। इस समय प्रदेश के 15 जिलों के 674 गांवों बाढ़ से प्रभावित है।

Update: 2020-08-14 18:35 GMT
15 UP districts hit by Floods affected many villagers

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊः बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 310 बाढ़ शरणालय तथा 735 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है। इस समय प्रदेश के 15 जनपद (अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, देवरिया, संतकबीरनगर, तथा सीतापुर) के 674 गांवों बाढ़ से प्रभावित है। शारदा नदी, पलिया कला (लखीमपुरखीरी), सरयू (घाघरा) नदी, तुर्तीपार (बलिया), सरयू (घाघरा) नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) तथा सरयू (घाघरा) नदी (अयोध्या) में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है।

यूपी में 15 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

प्रदेश में 268 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा 6,36,787 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 2233 कुंतल भूसा वितरित किया गया है। आपदा से निपटने के लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है तो वह जनपदीय आपदा नियंत्रण केन्द्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन नं0-1070 पर फोन कर सम्पर्क कर सकता है।

सरयू घाघरा खतरे के निशान से ऊपर

राहत आयुक्त संजय गोयल ने आज यहां कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विषैले सर्प कीटों का प्रकोप काफी संख्या में रहता है जिनके काटने से काफी जनहानि व पशुहानि होती है। उन्होंने बाढ़ राहत शरणालयों के आस-पास की झाड़ी की सफाई करने के साथ ही रात्रि में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ेंः 24 घंटें में बिगड़े हालात: UP में मिले 4600 नए मरीज, कोरोना आंकड़ा 50 हजार के पार

यूपी में 310 बाढ़ शरणालय और 735 बाढ़ चौकियां स्थापित

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने जल बहाव के कटान से प्रभावित भूमि के समीप स्थित स्कूल व पंचायत भवनों में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों हेतु शरणालय न बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि जल भराव वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले विद्युत तारों, खम्भों को दुरूस्त रखने के साथ ही विद्युत करंट के द्वारा कोई जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति न होने पाये।

NDRF की 15 टीमें और एसडीआरएफ व PAC की 7 टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात

गोयल ने बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ की 15 टीमें तथा एसडीआरएफ व पीएसी की 07 टीमें इस प्रकार कुल 22 टीमें तैनाती की गयी है। 779 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि 265 मेडिकल टीम लगायी गयी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News