राम मंदिर: दो लाख लोग, अभेध्य किला और धर्म सभा

सूत्रों का कहना है कि इन दोनों संगठनों में से करीब एक लाख आरएसएस और इतने ही विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता आज अयोध्या में जुटने वाले हैं।

Update: 2018-11-25 04:12 GMT

नाथ बक्स

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंदिर निर्माण कि मांग को लेकर देश भर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के अलावा शिवसेना से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहां जमा होना शुरू हो गये है। दोनों संगठनों का दावा है कि आज अयोध्या में करीब दो लाख लोग जुटेंगे। इस दिन बड़ी संख्या में लोग धर्मसभा में भाग लेंगे।

सूत्रों का कहना है कि इन दोनों संगठनों में से करीब एक लाख आरएसएस और इतने ही विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता रविवार को अयोध्या में जुटने वाले हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में साधु-संत भी यहां जुटेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के आयोजकों का कहना है कि वे आज के आयोजन के लिए फूड पैकेट्स तैयार कर रहे हैं। उधर अयोध्या में जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने आज और कल दो दिनों के लिए स्कूल और कालेज को बंद रखने के निर्देश दिए है।

उधर विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा को लेकर अयोध्या, पूरी तरीके से किले में तब्दील हो गई है। यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के अंदर चप्पे -चप्पे पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है। यहां बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोका जा रहा है। सड़क पर गुजरने वाले हर शख्स पर पुलिस नजर बनाए हुए है। संदेह के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जिले के छोटे -छोटे कस्बों में कैंप लगाकर राम भक्तों को रोका जा रहा है। यहां पर राम भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। नाश्ते के बाद इन कैम्पों से धर्म सभा स्थल के लिए रवाना होंगे।

चंपत राय ने किया 25 नवंबर को अयोध्या आने का आग्रह

इस आयोजन में बड़ी संख्या में जुटकर मेगा-शो से 2019 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की बीजेपी सरकार पर अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का दबाव डालने की तैयारी है।

अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं शहर में अल्पसंख्यक समुदाय के डरे होने की खबरों के बीच धर्मसभा में मुस्लिमों के भी पहुंचने कि खबर आ रही है। इसका जिम्मा संघ ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच को सौंपा है। मंच से जुड़े और सुन्नी सोशल फोरम के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारे पास करीब 3000 लोगों की सूची है, जो धर्मसभा में शामिल होंगे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...प्रयागराज : हाईकोर्ट से हजारों अधिवक्ता कूच करेंगे अयोध्या

कमिश्नर डीएम डीआईजी व सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में हर हाल में लॉ ऐंड ऑर्डर को बनाए रखने की रणनीति बनी है। प्रभारी एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि राम जन्म भूमि परिसर के चारों तरफ त्रिस्तरीय बैरीकेडिंग करवाई गई है। इसके चारों तरफ विडियो कैमरे सीसी कैमरे, ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। 47 कंपनी पीएसी व सिविल पुलिस अयोध्या में तैनात कर दी गई है। पूरी सख्ती के साथ चेकिंग अभियान भी चल रहा है।

रामलला के दर्शन पर कोई रोक नहीं

डीएम डॉ. अनिल कुमार पाठक के मुताबिक दर्शन पर किसी तरह से रोक नहीं है पर सुरक्षा के मद्देनजर सीमित संख्या में लोगों को दर्शन करने के लिए विवादित परिसर में विराजमान राम लला के मंदिर मे दर्शन करने के लिए भेजा जाएगा। वहीं कमिश्नर मनोज मिश्र ने लॉ ऐंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सख्त व मजबूत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अयोध्या में 23 नवम्बर से लेकर 25 नवम्बर तक सुरक्षा लेकर छावनी जैसी व्यवस्था बनाई गई है।

ये भी पढ़ें...गोरखपुर: मशाल जुलूस निकालकर राम भक्तों से अयोध्या चलने का किया आह्वान

ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सुबह 11 बजे - संगीत का कार्यक्रम शुरू होगा, जो कि एक घंटे चलेगा।

दोपहर 12 बजे- संतों एवं विहिप के पदाधिकारियों का उदबोधन शुरू होगा। जिसमें मुख्य रूप से रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास , हरिद्वार के महंत सत्यनिष्ठा जी महाराज , चित्रकूट धाम के महंत श्री राम भद्राचार्य जी महाराज एवं विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय का उदबोधन होगा। जो कि शाम 4 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम स्थल- रामघाट चौराहा स्थित बगिया में होगा।

कुल 15 पार्किंग स्थल बनाये गए हैं।

अनुमति वाहनों की संख्या

-लगभग 10 हजार बाइक

-8 हजार कार

-6 हजार बस

 

 

 

Tags:    

Similar News