Mukhtar Ansari Crime: शाइस्ता के बाद इस माफिया की पत्नी पर 50 हजार का इनाम घोषित, हो सकती है बड़ी कार्यवाही

Ghazipur News: अतीक की पत्नी शाइस्ता के बाद मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी पर इनाम राशि बढ़ा कर 50 हजार कर दिया गया है। अभी तक गैंगस्टर एक्ट में पत्नी और दो शालों पर 25-25 हजार का इनाम था। इनपर गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। लेकिन अफशा कोर्ट में नहीं पेश हुईं। इसके बाद यह इनाम घोषित किया गया।

Update: 2023-04-19 17:29 GMT
mukhtar ansari wife afshan ansari (Photo-Social Media)

Mukhtar Ansari Crime: अतीक अहमद, अशरफ व अशद के इनकाउंटर के बाद योगी सरकार अब अपराध मुक्त प्रदेश करने में जुट गई है। अतीक की पत्नी शाइस्ता के बाद मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी पर इनाम राशि बढ़ा कर 50 हजार कर दिया गया है। अभी तक गैंगस्टर एक्ट में पत्नी और दो शालों पर 25-25 हजार का इनाम था। इनपर गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। लेकिन अफशा कोर्ट में नहीं पेश हुईं। इसके बाद यह इनाम घोषित किया गया।

अपराधियों की लिस्ट जारी

गाजीपु पुलिस नें अपराधिकयों लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 प्रमुख अपराधियों को रखा गया है। इस लिस्ट में शामिल सभी नामों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इस लिस्ट में अफशा अंसारी का भी नाम शामिल है। अफशा पर गाजीपुर ताने में 406,420,386 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्तार अंसारी का सहयोगी जाकिर हुसैन पर भी 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि यूपी पुलिस ने पहले ही प्रदेश से माफियाओं के सफाए के लिए मोस्ट वाण्टेड क्रिमिनल्स की लिस्ट बना ली है। इस लिस्ट में उन्ही क्रिमिनल्स का नाम शामिल है जिन्होने गंभीर अपराध किए हैं। इन सभी अपराधियों पर 50 हजार से 5 लाख तक इनाम घोषित है। प्रदेश में माफियाओं के सफाए के लिए किए जा रहे लगातार एनकाउण्टर से डरे मुख्तार अंसारी ने भी कई बार अपने हत्या की आशंका जताई।

बुर्के की आंड़ में बांग्लादेश फरार होने की फिराक में शाइस्ता

वहीं बात करें अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तो वो भी फरार चल रही हैं। पति अतीक अहमद देवर अशरफ व बेटे अशद का इनकाउण्टर किया जा चुका है। माना जा रहा था कि जनाजे में आएंगी वहीं पर अरेस्ट कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नही हो सका। तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खुफिया जानकारी के अनुसार शाइस्ता बुर्के की आंड़ में बांग्लादेश फरार होने की फिराक में है। शाइस्ता के चार बच्चे इस समय जेल में हैं।

Tags:    

Similar News