Lucknow University: आरोग्य भवन में 500 लोगों की हुई आंखों की जांच, भूगोल विभाग में हुआ योगाभ्यास

Lucknow University: लखनऊ विश्विद्यालय में शुक्रवार को सुबह से ही आंखों की जांच का कैंप लगा हुआ था। कैंप प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक विश्विद्यालय के आरोग्य भवन में चला।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-08-27 02:56 GMT

लखनऊ विश्विद्यालय में योगाभ्यास करते लोग  (फोटों न्यूज नेटवर्क)

Lucknow University: राजधानी के लखनऊ विश्विद्यालय (Lucknow University) में शुक्रवार को सुबह से ही आंखों की जांच का कैंप लगा हुआ था। जिसे सिंगार नगर के सन आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित किया गया था। कैंप प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक विश्विद्यालय के आरोग्य भवन में चला। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा लगभग 500 व्यक्तियों की जाँच कर समस्या का समाधान किया गया व परामर्श दिये गये। इस शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रो आलोक कुमार राय की माता एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता राय द्वारा किया गया। यह आयोजन कुलपति प्रो आलोक कुमार राय और डीन छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



भूगोल विभाग में हुआ योगाभ्यास

विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा कुलपति प्रोफ आलोक कुमार राय के संरक्षण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति कार्यक्रम' के अंतर्गत योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में बंगलुरु से शशि प्रभा द्विवेदी मौजूद रही। जो अष्टांग आसनों में निपुण हैं और स्पेन के बार्सिलोना से ट्रपेज़ योगा की शिक्षा भी हासिल की है। उन्होंने ऑनलाइन क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं को योग की महत्ता समझाते हुए कुछ महत्वपूर्ण आसन जैसे- सर्वांगासन, पादहस्तासन, बद्ध कोन आसन, शीर्षासन, सेतुबंध आसन के बारे में बताया और उनको कर के भी दिखाया। 



योगाभ्यास में यह लोग हुए उपस्थित

छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह दिखाते हुए सभी आसन का विभाग में उपस्थित होकर अभ्यास किया। महिलाओं के लिए योग क्यों अति आवश्यक है, इस पर भी चर्चा की गई। कार्यकम में मिशन शक्ति कार्यकम की संयोजिका प्रोफ मधुरिमा लाल, भूगोल विभाग की संयोजिका डॉ रोली मिश्र, ग्रह विज्ञान विभाग से डॉ मीरा सिंह, भूगोल विभाग से डॉ अरुण द्विवेदी, डॉ लाल कृष्ण मिश्र, डॉ रितिका प्रसाद, मयंक भारद्वाज, ईश्वर प्रसाद गुप्ता, सोमनाथ ने भी इस योग सत्र के आयोजन में अपनी भागीदारी दी।

Tags:    

Similar News