Meerut News: रेल यात्री सावधान, 13 दिन तक रद्द रहेगी वंदे भारत, नौचंदी और राज्यरानी भी प्रभावित

Meerut News: नौचंदी और राज्यरानी 14-19 फरवरी तक रद रहेगी। इन ट्रेनों के रद होने से लखनऊ, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अगर आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो इन ट्रेनों की स्थिति पर एक नजर डाल ले।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-07 10:13 IST

Meerut News (Social Media)

Meerut News: बालमऊ स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनें रद की गईं। वंदे भारत आज से 13 दिन तक नहीं चलेगी। नौचंदी और राज्यरानी 14-19 फरवरी तक रद रहेगी। इन ट्रेनों के रद होने से लखनऊ, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अगर आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो इन ट्रेनों की स्थिति पर एक नजर डाल ले।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस 7 से 19 फरवरी तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी तक रद रहेगी। नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ होकर चलेगी। इस अवधि में नौचंदी एक्सप्रेस अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली होकर नहीं चलेगी। यानी मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार यानि आज से 13 दिन रद रहेगी। लखनऊ रेलवे मंडल में बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 26 और ट्रेनें रद की गई हैं। इनमें राज्यरानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। राज्यरानी छह दिन और वंदे भारत 13 दिन नहीं चलेगी। इनके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। ब्लॉक के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस 13 दिन और राज्यरानी छह दिन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी होगी। सुबह के समय लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर की यात्रा के लिए ये ही दोनों ट्रेनें हैं, जिनके रद होने से यात्रियों को बसों से यात्रा करनी पड़ेगी।

इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा को जोड़ने वाली भारत की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस रद्द कर दी है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा को जोड़ने वाली भारत की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस रद्द कर दीभारतीय रेलवे ने इस एक्सप्रेस ट्रेन के सभी परिचालन को 50 दिनों के लिए रोकने का फैसला किया था। 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक 22439/22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन बंद किया गया है. यह कार्य जम्मू यार्ड में जम्मू स्टेशन पुनर्विकास कार्य के साथ-साथ किया जाता है। यात्री 22439/22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस से 655 किमी की यात्रा लगभग 8 घंटे और 5 मिनट में तय करते हैं।

Tags:    

Similar News