Aaj ka Mausam : सूबे के इन क्षेत्रों में आंधी-बारिश की संभावना, यहां दिखेगा हीटवेव का असर

Aaj ka Mausam 07 June 2024 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बीते दिन आई आंधी और बारिश ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है, हालांकि उमस भी देखने को मिली है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-06-07 01:33 GMT

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Google)

Aaj ka Mausam 07 June 2024 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बीेत दिन आई आंधी और बारिश ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है, हालांकि उमस भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज यानी 07 जून को सूबे के पश्चिमी हिस्से में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। हालांकि पूर्वी क्षेत्र में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। 

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी 07 जून प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते दिन लखनऊ का अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सूबे के पश्चिमी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। 

यहां दिखेगा हीटवेट का असर

मौसम विभाग के अनुसार, सूबे के कानपुर देहात, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, औरैया, प्रयागराज, फतेहपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में ऊष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है।  

इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

वहीं, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बाघपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा हाथरस, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया जालौन, हमीरपुर महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र बादलों की चमक और गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Tags:    

Similar News