Aaj Ka Mausam: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश में 10 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Update: 2024-09-06 01:55 GMT

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला थम सा गया है। प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश नहीं हो रही है। हालांकि इसको लेकर अब मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी की है। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। भले ही मानसून अपने अंत पर हो मगर बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले 10 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। इसके साथ ही सूबे के कई जिलों में आज बारिश होने की आशंका है। बढ़ती गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने वाली है। 

आज कैसा रहेगा मौसम

आज उत्तर प्रदेश में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश होने की आशंका है। बारिश के साथ ही गरज और चमक देखने को भी मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की आशंका है। प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरुआत बारिश से हुई। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। 

यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके मुताबिक आज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।


Tags:    

Similar News