Aaj ka Mausam : गर्मी से राहत की उम्मीद, पश्चिमी यूपी में आज हो सकती है बारिश

Aaj Ka Mausam 18 April 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में आज (18 अप्रैल, 2023) को आसमान साफ रहने की संभावना है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-18 01:36 GMT

सांकेतिक तस्वीर (Photo- Social Media)

Aaj Ka Mausam 18 April 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में आज (18 अप्रैल, 2023) को आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी और बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। यहां का अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है। अभी हाल-फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य पर विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए खुद को हाइड्रेट रखें।

पश्चिमी यूपी में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। यहां 18 और 19 अप्रैल को तेज हवा के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि 19 और 20 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बुलंदशहर, वाराणसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। सूबे में फतेहगढ़, फुरसतगंज, झांसी, हमीरपुर, आगरा, बस्ती, गोरखपुर और कानपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। वहीं, मेरठ और मुजफ्फरनगर में अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है।

लखनऊ में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान

राजधानी लखनऊ में बीते दिन 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरदोई में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से कहा गया कि आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल और ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में 18 और 19 अप्रैल के बीच तेज लू चल सकती है। इसके साथ तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ राहत मिल सकती है। आज 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में अगले दो दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है।

Tags:    

Similar News