Aaj Ki Taza Khabar 28 June 2021: पढ़िए आज दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: 28 जून 2021 की बड़ी खबरें, आप यहां पर पढ़िए उन खबरों को जो आज सुर्खियों में रहीं। पढ़ें ताजा खबरें और प्रमुख समाचार;
आज की ताजा खबर (काॅन्सेप्ट फोटो: सोशल मीडिया)
Aaj Ki Taza Khabar: हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। Newstrack ऐसी बड़ी खबरों की लिस्ट लाया है जिन पर दिनभर सबकी नजरें रहीं। आईए एक बार नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम परिवार में चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच पांच साल पहले बनी दूरियां कुछ कम होने लगी हैं। इधर लगातार दोनों तरफ से मेल मिलाप के संकेत मिल रहे हैं। आज एक बार फिर अयोध्या में समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना दल बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे परिवार में कभी मनमुटाव नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मनमुटाव का सवाल ही नहीं, न पहले कभी पहले ऐसा था और न आज है।
UP Politics: चाचा शिवपाल ने दिए भतीजे अखिलेश के साथ आने के संकेत
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार की हो जांच: शिवपाल