यूपी में ब्राह्मणों की दुर्दशा: BJP बनी 'ब्राह्मण जानलेवा पार्टी' -AAP

आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि यूपी में योगी राज में भाजपा का फुल फार्म भारतीय जनता पार्टी से बदल कर ब्राह्मण जानलेवा पार्टी हो चुका है।

Update: 2020-08-30 15:25 GMT
आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि यूपी में योगी राज में भाजपा का फुल फार्म भारतीय जनता पार्टी से बदल कर ब्राह्मण जानलेवा पार्टी हो चुका है।

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही ब्राह्मण राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस, सपा और बसपा के बाद अब आम आदमी पार्टी भी ब्राह्मण राजनीति के तहत योगी सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि यूपी में योगी राज में भाजपा का फुल फार्म भारतीय जनता पार्टी से बदल कर ब्राह्मण जानलेवा पार्टी हो चुका है।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा का किया नामकरण

यूपी आम आदमी पार्टी छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने रविवार को प्रेसवार्ता में यूपी में ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि योगी सरकार गुंडा राज खत्म करने के नाम पर आई थी और गुंडों का राज कायम कर दिया। थानो में जाति देखकर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः पुलिस की थर्ड डिग्री: कस्टडी में मौत से कोहराम, गुस्साए ग्रामीणों ने किया बवाल

योगी सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ठाकुरों का राज चल रहा है ब्राह्मणों पर जमकर अत्याचार किया जा रहा है, आये दिन प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्यायें हो रहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः निजी अस्पताल कोरोना के नाम पर नहीं काट सकेंगे जेब, CM योगी ने दिए ये आदेश

दुबे ने कहा कि कानपुर में 12वीं में पढ़ने वाले प्रभात मिश्रा को पुलिस ने गोलियों से भून दिया जबकि उसके विरुद्ध कोई एफआईआर नही थी, दूसरी तरफ नवविवाहिता खुशी दुबे जो निर्दोष होने के बावजूद जेल में सड़ रही है।

पत्रकार विक्रम जोशी और शुभम मणि त्रिपाठी की हत्या पर सवाल

पत्रकार विक्रम जोशी और शुभम मणि त्रिपाठी की हत्या हो जाती है, प्रयागराज में एक ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की गला काटकर हत्या कर दी जाती है, प्रतापगढ़ में दो ब्राह्मण लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी जाती है, गोरखपुर में दुबे की हत्या जैसे तमाम मामले इस बात का सबूत हैं की यूपी में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः सरकारी कर्मचारियों की जांच: समय से पहले होंगे रिटायर, मोदी सरकार ने की तैयार

वंशराज दुबे ने कहा कि खुद भाजपा के विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधान सभा में सवाल पूछा कि “प्रदेश में कितने ब्राह्मण मारे गये?” इसके अलावा भाजपा के एमएलसी उमेश द्विवेदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एमएलसी ने ब्राह्मणों के जीवन बीमा कराने की बात कही, यानि उनका जीवन सुरक्षित नही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News