लखनऊ: AAP सांसद संजय सिंह ने शुरू की ऑटो एम्बुलेंस सेवा, फ्री में मिलेगी सुविधा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मरीजों के लिए लखनऊ में फ़्री ऑटो एम्बुलेंस सेवा (Free Auto Ambulance) शुरू की है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-05-17 13:02 GMT

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में शुरू की फ़्री ऑटो एम्बुलेंस सेवा (Photo-Ashutosh Tripathi Newstrack)

लखनऊ: देश इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का कहर झेल रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से न तो समय पर चेकअप हो रहा है, न हॉस्पिटल्स में बेड मिल रहे हैं और न ही मरीजों को समय पर एम्बुलेंस मिल पा रहा है।

ऐसे में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने मरीजों के लिए लखनऊ में फ़्री ऑटो एम्बुलेंस सेवा (Free Auto Ambulance Service) शुरू की है। साथ ही उन्होंने एक हेल्पलाइन भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके जरूरतमंद फ़्री ऑटो एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं।


इस ऑटो एम्बुलेंस को संजय सिंह ने आज आम आदमी पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इसमें मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध है। 


इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने खुद अपने ट्विटर अकॉउंट से दी है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।


इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'लखनऊ में शुरू हुई मुफ़्त Auto Ambulance सेवा। Help Line No.9818430043 पर कॉल करके इस सेवा का लाभ उठाइये।'

आगे उन्होंने लिखा है, 'लखनऊ के साथियों को इस सराहनीय प्रयास के लिये शुभकामनाएँ साथी रोहित श्रीवास्तव और मनीष वर्मा जी का विशेष आभार।'

Tags:    

Similar News