Agra News: पंचायत में कहा गया बदचलन और अपमानित महिला तो खा लिया जहर, फिर हुआ...

Agra News: पिता और दो पुत्रों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-12-25 08:49 GMT

Agra News (Newstrack)

Agra News: पंचायत में बेइज्जती के बाद एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। विवाहिता की मौत के दो महीने बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पिता और दो पुत्रों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला है।  उत्तर प्रदेश के आगरा में छेड़छाड़ से परेशान महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला अभी ठंडा भी न पड़ा था कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 30 सितंबर 2022 को जहर खा लिया था।

इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। अब महिला की मौत के 2 महीने बाद पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। थाने में दी गई तहरीर में मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि अंगूठी गांव का रहने वाले प्रवेश पुत्र सत्यवीर पर आरोप लगाया है कि प्रवेश उनकी बहन से छेड़छाड़ करता रहता था। इस बात को लेकर 29 सितम्बर को प्रवेश और अरुण से उनके बहन बहनोई का झगड़ा हुआ था। 30 सितंबर को गांव में पंचायत हुई। पंचायत में सत्यवीर और अरुण ने विवाहिता पर आरोप लगाया कि प्रवेश के विवाहिता से अवैध संबंध है। उनके मोबाइल में विवाहिता के नग्न फोटो हैं। इस बात पर विवाहिता ने सभी आरोपो को झूठा बताया कहा कि उसे बदनाम किया जा रहा है। पंचायत में हुई बदनामी से आहत विवाहिता घर आई और जहर खा लिया।

एसएन मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। 1 अक्टूबर को विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब पुलिस ने दो महीने बाद मृतका के भाई से मिली तहरीर के आधार पर प्रवेश, उसके भाई अरुण और पिता सत्यवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खंदौली थाने में 5 दिन बाद लिखा गया विवाहिता को तेजाब से जला देने की धमकी देने का मुकदमा।

पांच दिन बाद लिखा मुकदमा

खंदौली गांव में रहने वाली विवाहिता घर मे खाना बना रही थी। तभी पड़ोसी नाजिम उसके घर मे घुस आया। महिला को गालियां देने लगा। कहा कि तेरे घर के बगल में अपने मवेशी बाधूंगा। नाजिम के तेवर देख महिला ने शोर मचा दिया। आरोप है कि नाजिम ने महिला को तेजाब से जला देने की धमकी दी और मौके से भाग निकला। अब महिला के पति से मिली तहरीर पर पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद आरोपी नाजिम के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

Tags:    

Similar News