UP Politics: RPN सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने बोला- कायर नेता, लड़ने के लिए बूता चाहिए

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-01-25 15:58 IST

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से आरपीएन सिंह के ऊपर निशाना साधा जाने लगा है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने आरपीएन सिंह (RPN Singh) पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें कायर कहा है।

आरपीएन सिंह के कांग्रेस पार्टी छोड़े जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 'हमारी पार्टी जिस लड़ाई को लड़ रही है। ये बहुत मुश्किल है। इसे साहस वीरता बहादुरी से ही लड़ा जा सकता है। क्योंकि यह लड़ाई दमनकारी सरकार, उनके अहंकार एजेंसियों से लड़ रहे हैं। इससे लड़ने के लिए बूता चाहिए। प्रियंका जी जैसा कहती हैं कि कायर इस लड़ाई को नहीं लड़ सकते हैं। शायद उनको पता चलेगा की लड़ाई शिद्दत से लड़नी चाहिए।'

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (फोटो-सोशल मीडिया)

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका 

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सभी राजनीतिक पार्टियों से कोई न कोई नेता दल जरूर बदला है फिर चाहे वह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) हो, भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party), बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) हो या अन्य कोई राजनीतिक दल लगभग सभी दलों में कोई ना कोई नेता दूसरे दल से आया है या अपना दल बदल कर दूसरे दल में शामिल हुआ है।

अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से आरपीएन सिंह का पार्टी छोड़ जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। अभी कल ही कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों के लिस्ट में आरपीएन सिंह का भी शामिल किया था।

आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश की सियासत के पुराने और बड़े नेता माने जाते हैं। आरपीएन सिंह का परिवार कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र से तालुकात रखता है। आरपीएन सिंह ने अपना राजनीतिक सफर भी पडरौना विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़कर शुरू किया था।

अब स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के भारतीय जनता पार्टी छोड़े जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी को पडरौना विधानसभा सीट से एक मजबूत प्रत्याशी मिल जाएगा। पूरा अनुमान यही लगाया जा रहा कि इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है।

Tags:    

Similar News