लखनऊ में 'अग्निपथ योजना' पर हुई चर्चा: मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी बोले- देश को यंग इंडिया बनाना, हर तीन महीने पर होगी भर्ती

Agneepath Scheme: मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश को यंग इंडिया बनाना है। अब 3 महीने के अंदर भर्ती निकालेगी।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-06-15 09:55 GMT

Agneepath Scheme: रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से जुड़कर यदि देश की रक्षा करना चाहते हैं, तो भारत सरकार (Indian government) के अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) से जुड़िये। क्योंकि, भारत सरकार अब अग्निपथ योजना के जरिये ही सेना में भर्ती करेगी। इस संबंध में राजधानी के कैंट क्षेत्र में स्थित सूर्या ऑडिटोरियम (Surya Auditorium) में बुधवार को मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने 'अग्निपथ' पॉलिसी के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस योजना से होने वाले फायदों व युवाओं की सहभागिता पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी।


'अच्छा प्रदर्शन करने वालों को आगे रखा जाएगा'

इस योजना के सम्बंध में मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश को यंग इंडिया (Young India) बनाना है। इसके लिए भारत सरकार (Indian government)अब हर पहल कर रही है। सरकार इस योजना से जुड़कर अब 3 महीने के अंदर भर्ती निकालेगी, जिसमें युवा जुड़ सकेंगे।


इसके लिए नियमों में बदलाव किया गया है। इसमें मुख्य रूप से अब यह नौकरी शुरुआती दौर में 4 साल की होगी। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को आगे भर्ती में रखा जाएगा। नहीं तो अन्य योजना में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा नौकरी की सीमा भी घटा दी गई। 32 साल के मुकाबले अब 24 से 26 साल ही रखी गयी है।

100 दिनों के अंतराल पर होगी भर्ती

बता दें कि अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के तहत औसतन नौकरी की सीमा घटाई गयी है। 32 साल के मुकाबले अब 24 से 26 साल ही नौकरी का पीरियड रहेगा। इसके अलावा, 4 साल बाद 100 फीसदी के मुकाबले 25 फीसदी ही लोगों को परमानेंट किया जाएगा। अग्निपथ योजना के तहत 90 दिन यानी 3 महीने के अंदर पहली भर्ती होगी। उसके बाद 100 दिनों के अंतराल में भर्ती को जाएगी।

Tags:    

Similar News