आगरा: BJP सासंद के घर के पास गैस का रिसाव, लोगों में फैली दहशत

आगरा के शाहगंज क्षेत्र साकेत कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह ग्रीन गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। एक बड़ा हादसा होते-होते रुका। 

Update: 2020-12-04 13:37 GMT
इस भाजपा सांसद के घर के पास हुआ गैस का रिसाव, लोगों में दहशत

आगरा के शाहगंज क्षेत्र साकेत कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह ग्रीन गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। एक बड़ा हादसा होते-होते रुका। तेज़ी से गैस की रिसाव हुआ तो कॉलोनी भी इसे देखने बहार भागे। लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था।

भाजपा सासंद के घर के पास हुआ ऐसा

आपको बता दें, कि यह हादसा आगरा के भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल के घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुआ है। जिसके बाद नजदीकी पुलिस को सूचित किया गया साथ ही ग्रीन गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कॉलोनी में दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया। कर्मी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करने में जुट गए।

यह पढ़ें: भारतीय किसान संघ का ऐलान- कल फूकेंगे प्रधानमंत्री का पुतला, 8 दिसंबर को भारत बंद

ग्रीन कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे

मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि गैस का रिसाव हो रहा था। सुरक्षा को देखते हुए उसके आसपास के रास्तों पर आवागमन रोक दिया गया हैं, लेकिन सूचना के दो घंटे बाद ग्रीन कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कॉलोनी में आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों से गैस सप्लाई का स्विच बंद कराया। जिन घरों की रसोई में सिलिंडर जलाकर काम किया जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से उसे भी टीम के पहुंचने तक बंद कराया गया। कंपनी के इंजीनियर क्षतिग्रस्त गैस पाइप लाइन की मरम्मत में जुट गए।

यह पढ़ें: विधान परिषद में खत्म शिक्षक दल शर्मा गुट का दबदबा, आधी सीटों पर जीती भाजपा

ये भी पढ़ें: शादी से पहले युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News