Agra News: प्रॉपर्टी के लिए भाई ने सगी बहन की गोली मारकर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Agra News: प्रॉपर्टी के लिए भाई सगी बड़ी बहन का कातिल बन गया है। भाई ने पहले गोली मारकर बहन की हत्या की। उसे बचाने आई भाभी को भी आरोपी ने गोली मार दी।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-11-26 10:54 GMT

प्रॉपर्टी के लिए भाई ने सगी बहन की गोली मारकर की हत्या (Pic: Social Media)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। प्रॉपर्टी के लिए भाई सगी बड़ी बहन का कातिल बन गया है। भाई ने पहले गोली मारकर बहन की हत्या की। उसे बचाने आई भाभी को भी आरोपी ने गोली मार दी। घायल भाभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर बिखरा पड़ा खून कत्ल की वारदात की गवाही दे रहा है।

वारदात थाना शाहगंज थाना क्षेत्र के रूई की मंडी चौराहे की है। बाजार में आरोपी निक्की चौधरी की मार्केट है। मार्केट में कई दुकानें बनी है। प्रॉपर्टी को लेकर निक्की चौधरी का अपनी भाभी नीरु चौधरी और बहन पायल चौधरी से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात पर निक्की का अपनी बहन और भाभी से विवाद हुआ । इसके बाद निक्की ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर बहन पायल चौधरी को मौत के घाट उतार दिया। पायल को बचाने आई भाभी पर भी निक्की ने गोलियां चलाई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निक्की चौधरी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरू चौधरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नीरू चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पायल चौधरी के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एसपी सिटी आगरा ने बताया कि आरोपी चौधरी का पुराना अपराधिक इतिहास है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संगीन वारदात के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। 

Tags:    

Similar News