Agra News: आगरा में सबसे बड़ी चोरी, सर्राफा कारोबारी का घर बना निशाना

Agra News: आगरा में चोरों ने सर्राफा कारोबारी अनिल जैन का कहना है कि चोर उनके घर से करीब 20 से 25 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ले गए हैं।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-12-05 12:52 GMT

चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सर्राफा कारोबारी के घर को निशाना बना लिया है। घर में रखी तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया है। कारोबारी अनिल जैन का कहना है कि चोर उनके घर से करीब 20 से 25 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ले गए हैं। वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पॉश कॉलोनी में वारदात के बाद लोग डरे हुए हैं। लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

ये है मामला

वारदात नाई की मंडी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में बनी सर्राफा कारोबारी अनिल जैन की आलीशान कोठी में घटित हुई है। कारोबारी अनिल जैन ने बताया कि बेटी की सगाई करने के लिए परिवार के साथ भावनगर गुजरात गए थे। कॉलोनी में रहने वाले भाई को घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे गए थे। आज सुबह परिवार के लोग घर वापस लौटे तो घर की तस्वीर देखकर दंग रह गए। घर के टूटे हुए ताले देखकर कारोबारी अनिल जैन के होश उड़ गए। कारोबारी अनिल जैन घर के जिस भी कमरे में गए। चोरों का उत्पात साफ नजर आया। चोरों ने घर में रखी सभी अलमारियों के ताले तोड़ डाले। कमरे में रखी तिजोरी को साफ कर दिया।

चोरों ने करीब 20 से 22 ताले तोड़े: कारोबारी

कारोबारी अनिल जैन ने बताया कि चोरों ने करीब 20 से 22 ताले तोड़े हैं। चोरों ने घर के अंदर पार्टी भी की है। चोरों ने घर के अंदर आराम से खाना खाया पार्टी की और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद कारोबारी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जब पॉश कॉलोनी में भी यह हालात है तो वह रहने के लिए अब कहां जाएं। घर में बने अंडरग्राउंड तहखाने को भी चोरों ने खंगाला, घर से नगदी, ज्वेलरी के साथ चुरा ले गए हैं, सभी कीमती साजो सामान। चोरों ने सर्राफा कारोबारी अनिल जैन के घर पूरी तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया है। घर के एक एक कोने को चोरों ने खंगाला है। चोरों ने घर के अंदर बने अंडर ग्राउंड गोदाम को भी पूरी तरह खंगाल डाला। गोदाम में रखी अलमारियों के ताले तोड़ डाले। उसमें रखा सभी कीमती सामान चोरी कर लिया।

कारोबारी अनिल जैन की कोठी भौगोलिक तौर पर बहुत सुरक्षित है। कोठी के सामने एसपी विजिलेंस का दफ्तर है। कुछ दूरी पर थाना नाई की मंडी है। जबकि कुछ ही दूरी पर एडीजी का दफ्तर और पुलिस लाइन भी है। इसके बाद भी चोरों ने मुख्य मार्ग पर बनी कोठी को आराम से अपना निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस पर सवाल खड़ा कर दिया।

बीते 24 घंटे में आगरा में चोरों ने दुस्साहसिक वारदातों को दिया अंजाम

बीते 24 घंटे में आगरा में चोरों ने दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दिया है। चोरों ने एक तरफ न्यू आगरा थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुस कर कारोबारी की पत्नी के गले से चेन लूट ली। बदमाशों का अब तक सुराग नहीं लग पाया है तो दूसरी तरफ बदमाशों ने नाई की मंडी थाना क्षेत्र में कारोबारी अनिल जैन के घर को निशाना बनाया है। लाखों की चोरी कर ली है। दोनों ही बड़ी वारदातें हैं। पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। देखना होगा पुलिस टीम दोनों संगीन वारदातों का कब तक खुलासा कर पाती है।

Tags:    

Similar News