Agra News: किसान नेताओं ने टोल प्लाजा किया जाम, टोल टैक्स को लेकर कर्मचारियों ने की थी अभ्रदता

Agra News: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की

Report :  Rahul Singh
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-02 19:22 GMT

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद टोल जाम किया (फोटो: सोशल मीडिया)

Agra News: आगरा के लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भारतीय किसान यूनियन के प्रचार मंत्री करुआ सिंह से अभद्रता का आरोप लगाकर फतेहाबाद टोल प्लाजा पर सैंकड़ों किसान धरने पर बैठ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, किसान नेता करुआ सिंह टोल में रियायत देने की मांग कर रहे थे, लेकिन टोल कर्मियों ने उनकी बात नहीं मानी और क्रेन बुलाकर गाड़ी खिंचवाने की धमकी दे दी। इसके बाद किसान का पारा चढ़ गया और प्रचार मंत्री करुआ सिंह फतेहाबाद टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन के प्रचार मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता भी फतेहाबाद टोल प्लाजा पर पहुंच गए और टूल के बीचो बीच बैठकर धरना देने लगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। टोल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग भी की।
किसान नेताओं के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे फतेहाबाद टोल पर एकत्रित होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद कहीं जाकर किसान नेता धरने से हटे।

बैकफुट पर रहे टोल कर्मी

आक्रोशित किसान नेताओं को मनाने के लिए टोल कर्मियों को लिखित में माफीनामा भी लिख कर देना पड़ा। किसान नेताओं ने करीब 3 घंटे तक फतेहाबाद टोल प्लाजा पर धरना दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला, लेकिन टोल कर्मी बैकफुट पर रहे। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के प्रचार मंत्री करुआ सिंह सुबह करीब 3:30 बजे कानपुर से आगरा आ रहे थे।


Tags:    

Similar News