Agra News: शराब पिलाकर दोस्तों ने ली जान, जहर देकर कर दी हत्या

Agra News: पुलिस पूछताछ में भी आरोपी ने कत्ल की वजह का खुलासा नही किया है। जीतू के कत्ल की ये वारदात 16 दिसंबर 2022 की है। मृतक जीतू के भाई ने थाने पर पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार नामजद लोगो जीतेंद्र, करुआ, मनवीर और ओमवीर पर अपने भाई जीतू को घर से बुलाकर ले जाने।

Update: 2023-04-07 20:07 GMT
Agra Police (Pic: Social Media)

Agra News: आगरा में निबोहरा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को करीब तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में भी आरोपी ने कत्ल की वजह का खुलासा नही किया है। जीतू के कत्ल की ये वारदात 16 दिसंबर 2022 की है। मृतक जीतू के भाई ने थाने पर पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार नामजद लोगो जीतेंद्र, करुआ, मनवीर और ओमवीर पर अपने भाई जीतू को घर से बुलाकर ले जाने। शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर, पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी जीतेंद्र फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी जीतेंद्र को धनोला मंदिर के नजदीक से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

आगरा में अपराध से जुड़ा दूसरा मामला खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र का है। खेड़ा राठौर थाना पुलिस ने धांधूपुरा गांव के रहने वाले देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। देवेंद्र पर अपने ही दोस्त की हत्या का आरोप है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की वजह बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक छोटे लाल के आरोपी देवेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी देवेंद्र को हो गई थी। देवेंद्र ने छोटेलाल को सबक सिखाने के लिए प्लानिंग बनाई। छोटेलाल को मिलने के लिए बुलाया साथ में बैठा कर शराब पिलाई। छोटेलाल जब शराब के नशे में हो गया तो देवेंद्र ने बेरहमी से पीट-पीटकर छोटेलाल की हत्या कर दी। सबको पास ही बीहड़ में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इस मामले में मृतक छोटेलाल के भतीजे ने 5 अप्रेल को थाने में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 मार्च से उनके चाचा छोटेलाल घर नही आये है। लापता हो गए है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो लव ट्राइंगल की थ्योरी सामने आई। पुलिस ने सख्ती दिखाई और पूछताछ की तो देवेंद्र ने सच उगल दिया। देवेंद्र पुलिस को साथ लेकर गया। जंगल मे खोदकर दबाई गई छोटेलाल की डेडबॉडी बरामद करवाई। आलाकत्ल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कार से बरामद हुआ अवैध शराब

वहीं तीसरी खबर, सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम जगविंदर और सुमित हैं। जगविंदर नई दिल्ली का रहने वाला है। सुमित सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह सस्ती कीमत में शराब खरीद कर लाते हैं फिर जिन राज्यों में ऊंची कीमत मिलती है वहां शराब की खपत करवा देते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चौथी खबर थाना जगदीशपुरा इलाके से है। जगदीशपुरा पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी असलम के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी असलम ताजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से कूट रचित नंबर प्लेट और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी असलम ने बताया कि चुराई गई मोटरसाइकिल को वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाता था। मोटरसाइकिल को उसने हाथरस सादाबाद में छुपा दिया था। पुलिस और सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए वह बार-बार कपड़े भी बदलता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पांचवी खबर आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से हैं फतेहाबाद पुलिस ने 15000 के इनामी गौकश जितेंद्र उर्फ छंगा को गिरफ्तार किया है। करहल मैनपुरी के रहने वाले जितेंद्र उर्फ छंगा का पुराना अपराधिक इतिहास है। जितेंद्र के खिलाफ मैनपुरी में 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। छटवीं खबर, आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की है। एत्मादपुर पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर 2 लाख 60 हजार रुपये की बरामदगी की है। आरोपी अमन और प्रवीण मुकदमे में जेल में निरुद्ध है। दोनो को एत्मादपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Tags:    

Similar News