Agra News: आंखों में IPS बनने का सपना और शादी का डर, इसलिए छोड़ दिया था घर, दो बहनों की दास्तां

Agra News: मलपुरा थाना क्षेत्र से अगवा हुई सगी बहनों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दोनों सगी बहनों को बरामद कर लिया है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-12-18 14:05 GMT

जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी

Agra News: मलपुरा थाना क्षेत्र से अगवा हुई सगी बहनों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दोनों सगी बहनों को बरामद कर लिया है। बहनों की बरामदगी के बाद जो वजह सामने आई है चौका देने वाली है। दोनों बहनें महिला आईपीएस अधिकारी से प्रभावित थीं। खुद भी आईपीएस अधिकारी बनना चाहती थी। छोटी बहन हाई स्कूल की छात्रा है। बड़ी बहन इंटर में पढ़ती है। 16 दिसंबर को दोनों बहने स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर मलपुरा पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। दोनों बहनों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने दोनों बहनों के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला

जांच की शुरुआत में स्कूल के रास्ते में पड़ने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। बड़ी बहन का इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया अकाउंट मिला। रिश्तेदार बन कर पुलिस ने बड़ी बहन को मैसेज किया। कहा कि कोई मदद चाहिए हो तो बताओ। छात्राओं को मदद की जरूरत थी। लिहाजा उन्होंने मैसेज पर रिप्लाई किया। कहा कि हमें रुपयों की जरूरत है।

रिश्तेदार बने पुलिसकर्मी ने छात्रा से कहा कि मेरठ में उन्हें रुपए मिल जाएंगे। वहां पर उनका परिचित खड़ा है। छात्राओं ने मेरठ आने की हामी भर ली। इस बीच पुलिस छात्राओं के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उनकी लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। पुलिस को पता चला कि दोनों बहने ऋषिकेश में है। बस में सफर करते हुए मेरठ पहुंच रही हैं। पुलिस टीम भी बहनों की तलाश में निकल पड़ी। पुलिस ने रास्ते में बस रुकवा कर तलाशी ली और दोनों बहनों को बरामद कर लिया।

दोनों बहनें अब सकुशल अपने घर वापस पहुंच गई हैं: SP

एसपी पश्चिमी ने बताया कि पूछताछ में दोनों बहनों ने उन्हें बताया कि घरवाले उनकी शादी करना चाहते हैं। जबकि वह आगे पढ़कर आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं। इस वजह से शादी के डर से उन्होंने घर छोड़ दिया था। दोनों का इरादा पार्ट टाइम जॉब करके पढ़ाई को आगे बढ़ाने का था। दोनों बहने अब सकुशल अपने घर वापस पहुंच गई हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बताया कि दोनों बहनों की काउंसलिंग भी की जा रही है।

Tags:    

Similar News