बीच सड़क जिंदा जले लोग: यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, 5 की मौत से कोहराम

मंगलवार की सुबह आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे के नाम रही। यहां एक कंटेनर से कार टकरा गई। जिसमे 5 लोग जिन्दा जल गए। हादसे से हड़कंप मच गया।

Update: 2020-12-22 03:24 GMT

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार दुघर्टना का शिकार हो गयी, जिसमे 5 लोग जिन्दा जल गए। हादसे से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंची और जले हुए सभी शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान कर ली गयी है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से कार की टक्कर

दरअसल, मंगलवार की सुबह आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे के नाम रही। यहां एक कंटेनर से कार टकरा गई। बताया जा रहा है कि नागालैंड के नंबर की कंटेनर गलत दिशा से आ रही थी और सामने से आ रही एक लखनऊ की यूपी 32 केवी 6788 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गयी। कार सवार लखनऊ के थे और दिल्ली की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ेंः 62000 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारः मेरठ में बोले अजय लल्लू, लोकतंत्र की हुई हत्या

डीजल टैंक से टकराई कार, 5 लोग जिंदा जले

इस दौरान कंटेनर के गलत दिशा से आई और अचानक कंटेनर के डीजल टैंक से कार टकरा गयी। इस जोरदार टक्कर में तुरंत भीषण आग लग गई। कार में आग इतनी भीषण लगी कि लग कार में ही फंस गए और निकल न सके।

ये भी पढ़ेंःBJP विधायक के साथ हादसा: वाराणसी में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, ऐसी है हालत

लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी कार

जानकारी फायर ब्रिगेड को हुई, आनन फानन ने फायर बिग्रेड की टीम जब मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, तब तक सभी लोग जल कर राख हो गए और 5 लोगों की मौत हो गयी। जिंदा जलकर मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News