Agra News: सुरक्षित और सुगम होगा आगरा मेट्रो का सफर, अपर पुलिस महानिदेशक एल. वी एंटनी देव कुमार ने किया निरीक्षण

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी पुलिस का विशेष सुरक्षा बल आगरा मेट्रो की सुरक्षा करेगा। इसी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ, उप्र. एल. वी एंटनी देव कुमार ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया।

Update: 2023-07-24 15:27 GMT

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी पुलिस का विशेष सुरक्षा बल आगरा मेट्रो की सुरक्षा करेगा। इसी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ, उप्र. एल. वी एंटनी देव कुमार ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया।

आगरा मेट्रो डिपो में देखी कार्य की प्रगति

अपर पुलिस महानिदेशक एल. वी एंटनी देव कुमार ने आगरा मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की। मेट्रो सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आगरा मेट्रो डिपो सहित ऐलिवेटिड और भूमिगत भाग का निरीक्षण किया। इस दौरान आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने अपर पुलिस महानिदेशक एल. वी एंटनी देव कुमार को आगरा मेट्रो से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

आगरा मेट्रो से सम्बंधित हर स्थान पर सीसीटीवी कैमरे

बता दें कि लखनऊ और कानपुर मेट्रो की तरह आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन एवं ट्रेनों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आगरा मेट्रो के सभी परिसर और स्टेशनों पर भी कोई ऐसी जगह नहीं होगी जो सीसीटीवी कैमरे की ज़द में न हो। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन पर महिलाओं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए महिला सुरक्षाकर्मी एवं हाउसकीपिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2020 में कोर्ट, प्रमुख धार्मिक स्थलों, मेट्रो परियोजना सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी एसएसएफ का गठन किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष सुरक्षा बल का मुख्यालय राजधानी लखनऊ में स्थित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा व सहारनपुर में एसएसएफ की बटालियन गठित कर कमांडेंट की तैनाती की है। आगरा में मेट्रो ट्रेन निर्माण कार्य का तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष 2024 में मेट्रो ट्रेन अपने ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। यात्रियों को मेट्रो में सफर का लाभ मिल पाएगा। इन दिनों आगरा में मेट्रो ट्रेन की ट्रैक पर टेस्टिंग की जा रही है। 4 किलोमीटर के ट्रायल में मेट्रो सफलतापूर्वक रफ्तार भर चुकी है।

Tags:    

Similar News