Agra News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा पर बोला हमला, कहा- सपा के पास भाड़े के पहलवान!

Agra News: आगरा जिले में कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर दिया बड़ा बयान बताया अभी समझवादी के पास भाड़े के पहलवान है।

Update: 2023-06-09 10:06 GMT
Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी की जागरण यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के समय पर सपा के पास अखाड़े के पहलवान थे। अब समाजवादी पार्टी के पास भाड़े के पहलवान हैं।

दूसरे दलों के आए लोग सपा के साथ

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अब दूसरे दलों के आए लोग सपा के साथ हैं। केवल नरेंद्र मोदी ही देश का नेतृत्व कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। विकास योजनाओं पर पूरा पैसा खर्च किया जाता है। राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि जनता ने राहुल की आवाज बंद कर दी है। जब जनता उन्हें प्रदेश में नहीं बोलने देगी, तो वह विदेश में जाकर ही बोलेंगे। डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि राहुल गांधी को इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए।

जनता को मोदी और योगी पर भरोसा

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉक्टर संजय निषाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि जनता मोदी और योगी पर भरोसा कर रही है। यही वजह है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के साथ जनता ने निकाय चुनाव में भी भाजपा का साथ दिया है। भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताया है। आगामी लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी भाजपा से कितनी सीटें मांगेगी। कितनी सीटों पर दावेदारी करेगी, इस सवाल पर डॉक्टर संजय निषाद ने साफ कहा कि वह सीट के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए भाजपा के साथ चुनाव लड़ेंगे। 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे ।

मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने एक्यूरियम में छोड़ीं मछलियां

सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के बाद कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने सर्किट हाउस में एक्वेरियम में मछलियां छोड़ीं। उन्होंने कर्मचारियों से मछलियों की देखभाल करने की बात कही।

Tags:    

Similar News