Agra News: एक तरफ कृषि मंत्री गिना रहे थे उपलब्धियां, दूसरी तरफ धरने पर बैठे किसान करा थे मुंडन, जानिए पूरा मामला

Agra News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगरा और अलीगढ़ मंडल की खरीफ़ उत्पादकता गोष्ठी में शामिल हुए। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर कृषि प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाई।

Update:2023-06-20 20:55 IST
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर कृषि प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन किया: Photo- Newstrack

Agra News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगरा और अलीगढ़ मंडल की खरीफ़ उत्पादकता गोष्ठी में शामिल हुए। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर कृषि प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाई। कहा कि इस बार दलहन के उत्पादन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन बन गया है। दलहन के उत्पादन में 16% की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि मंत्री ने बताया कि इस बार 615 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन किया गया है। फल और सब्जियों का भी 400 लाख मैट्रिक टन उत्पादन ज्यादा हुआ है।

निजी नलकूप की विद्युत दरों को किया जा रहा मुफ्त

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एमएसपी पर खरीदारी के कारण प्रदेश का किसान इस बार बेहद खुश है। गन्ना किसानों को भी 80% भुगतान कर दिया गया है। निजी नलकूप की विद्युत दरों को भी मुफ्त किया जा रहा है। सरकार अपने खजाने से किसानों के निजी नलकूपों के बिल भर रही है। किसानों को बिजली बिल में काफी रियायत दे रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि दूध का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। इस बार 6 लाख हेक्टेयर से ज्यादा गन्ने की खेती की गई है। 2 करोड़ 60 लाख किसानों को 58000 करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि खाते में दी जा चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

कृषि मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पारंपरिक परंपरागत सीट रामपुर और आजमगढ़ में भी भाजपा का झंडा बुलंद है। भाजपा अब दोनों सीटों को जीत चुकी है। कृषि मंत्री ने कहा कि रवि और खरीफ की फसलें बेहद महत्वपूर्ण हैं। गोष्ठी में आगरा और अलीगढ़ मंडल के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में किसान भी शामिल हुए। किसानों ने अपनी परेशानी भी कृषि मंत्री और कृषि उत्पादन आयुक्त के सामने रखी। कृषि मंत्री ने किसानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। किसानों को भरोसा दिलाया है कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

एक तरफ मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, दूसरी तरफ धरने पर बैठे किसानों ने जताया विरोध

एक तरफ जहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बड़ी-बड़ी बातें कहीं। वहीं दूसरी तरफ आगरा के तहसील परिसर में किसानों ने मांग पूरी न होने पर मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया। आपको बता दें कि आगरा के किसान करीब 20 दिन से तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं। इनर रिंग रोड घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों की जमीन अधिग्रहित कर ली गई थी लेकिन अब तक किसानों को उनका पूरा मुआवजा नहीं मिल पाया है। ऐसे में किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आखिरी तक लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं ।

Tags:    

Similar News