Agra News: सड़क पर मना रहे थे जन्मदिन की पार्टी, तभी दोस्त ने गोली मार दी

Agra News: जिले में जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक को पुराने दोस्त ने गोली मार दी। गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-17 06:45 GMT

आगरा में जन्मदिन पार्टी ने दोस्त ने मारी गोली (न्यूजट्रैक)

Agra News: जिले में जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक को पुराने दोस्त ने गोली मार दी। गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।

मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी का है। बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाले योगेश का जन्मदिन था। योगेश अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर सड़क पर खड़ा होकर केक काट रहा था। सभी जन्मदिन का जश्न मनाने में डूबे हुए थे। इसी दौरान उनका पुराना दोस्त मोहित श्रीवास्तव वहां से गुजरा। ऐसा बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि योगेश और उसके दोस्तों ने मोहित को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद मोहित गुस्से में अपने घर गया। घर से तमंचा निकाल लाया। आते ही योगेश को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली योगेश के हाथ में लगी।

.वहीं एक दूसरा युवक मोनू श्रीवास्तव की गोली लगने से घायल हुआ है। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में वारदात के मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास्तव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। ऐसी भी चर्चा है कि युवती से बातचीत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले तक योगेश और मोहित गहरी दोस्त थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए।

दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस में पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। हमलावरों को सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहा है। वहीं इस मामले में एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि युवक पर गोली मारने की घटना सामने आई है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News