Agra News: विवाहिता से बोला दबंग शोहदा, तू मेरी नही हुई तो तुझे कही का नहीं रहने दूंगा, तेरे पति और देवर को मार दूंगा

Agra News: महिला ने बताया कि वो अपनी माँ के साथ रहती है। जूता फैक्ट्री में काम करती है। महिला का आरोप है कि 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे वो ड्यूटी पर फैक्ट्री जा रही थी। जैसे ही वो रेलवे फाटक के पास पथवारी मंदिर के नजदीक पहुँची।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-24 13:27 GMT

 Agra News (Pic:Newstrack)

Agra News: शोहदा 7 महीने से विवाहिता को परेशान कर रहा था। विवाहिता का मुकदमा दर्ज नहीं हो पा रहा था। शोहदा लगातार विवाहिता को धमका रहा था। कह रहा था कि तुम मेरी नहीं हुई तो तुझे कहीं का नहीं रहने दूंगा। तेरे पति और देवर को मार दूंगा। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता के लिए दबंग शोहदा दहशत का कारण बन गया है। आते जाते विवाहिता को परेशान करता है  उसका हाथ पकड़ लेता है। जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। अश्लील हरकते करता है।

7 महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

महिला ने बताया कि वो अपनी माँ के साथ रहती है। जूता फैक्ट्री में काम करती है। महिला का आरोप है कि 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे वो ड्यूटी पर फैक्ट्री जा रही थी। जैसे ही वो रेलवे फाटक के पास पथवारी मंदिर के नजदीक पहुँची। वहां पहले से मौजूद दीपक उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। महिला ने विरोध किया तो दीपक ने उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ दिए। उसे अर्धनग्न कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी मौके से चला गया। जाते जाते महिला को धमकी देकर गया कि तू मेरी नही हुई तो तुझे कही का नहीं रहने दूंगा, तेरे पति और देवर को जान से मार दूंगा।

महिला के मुताबिक दीपक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। पूर्व में भी महिला ने थाने में शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नही हुआ। आरोपी दीपक अब भी आते जाते महिला को परेशान करता है। जबतब घर आकर गंदी गंदी गालियां देता है। कहता है मेरा कोई कुछ नही कर सकता है। मेरे पास पागल होने का प्रमाणपत्र है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक अन्य महिलाओं से भी अश्लील हरकतें कर चुका है। दीपक की हरकतों से स्थानीय महिलाएं बेहद परेशान है।

इन धाराओं में हुआ एफआईआर

महिला से मिली तहरीर के आधार पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ आई पी सी की धारा 354, 354 ख ,504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News