Agra News: जो गलत करेगा वो बचेगा नही, चाहे आजम खान हो या फिर कोई और - केशव मौर्य

Agra News: इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इंडिया के नाम से ये कथित ठगबंधन है। मैंने सुना है कि सपा और कांग्रेस में अभी से दूरियां बढ़नी शुरू हो गई है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-10-18 16:49 GMT

Deputy CM Keshav Prasad Maurya (Pic:Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। आजम खान को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दो टूक कहा कि जो गलत करेगा वो बचेगा नही, चाहे आजम खान हो या फिर कोई और। इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इंडिया के नाम से ये कथित ठगबंधन है। मैंने सुना है कि सपा और कांग्रेस में अभी से दूरियां बढ़नी शुरू हो गई है। 2019 में भी ये सभी दल मिलकर चुनाव लड़े थे। तब भाजपा की 300 से ज्यादा सीटें आई थी। अब जनता का समर्थन बढ़ गया है तो पहले से भी ज्यादा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

विपक्ष पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था और जनता की खुशहाली के लिए सरकार कार्य कर रही है। जो गलत कर रहा है उसपर कार्रवाई की जा रही है इसकी झलक आपको देखने को भी मिल रही है। डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन में पड़ी गांठ खुल नहीं रही है। गठबंधन में शामिल लोग भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे हुए हैं। परिवारवाद की राजनीति करते हैं। इन लोगों की जांच पूरी हो चुकी है। अब इन पर कार्रवाई की जानी है। जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव आते ही यह लोग ऐसे शस्त्र लेकर आते हैं। जिसमें धार नहीं होती। जनता इनकी हकीकत जान चुकी है।

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में जीतेंगे भाजपा प्रत्याशी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ पांचो राज्यों में सरकार बनाएगी। आगरा दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया।आगरा दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर डिप्टी सीएम उत्साहित नजर आए। मंच से दिए गए अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए काम कर रही है। जनता की सरकार है। 

Tags:    

Similar News