Agra News: न्यूज़ ट्रैक की खबर का हुआ असर, लपकों के खिलाफ की गई कार्रवाई, नौ गिरफ्तार

Agra News: खबर पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। लपको के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक दिन में 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की कार्रवाई से लपको में हड़कम्प मचा हुआ है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-18 17:08 GMT

Agra News (Pic:Newstrack)

Agra News: दो दिन पहले न्यूज़ ट्रैक ने ताजमहल और शिल्पग्राम पार्किंग में विदेशी पर्यटकों के साथ हो रही लपकागिरी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। लपको के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक दिन में 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की कार्रवाई से लपको में हड़कम्प मचा हुआ है। ताजमहल पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, शिल्पग्राम पार्किंग, पश्चिमी गेट पार्किंग और आसपास के इलाकों में लपकों का बड़ा गैंग सक्रिय रहता है। लपके देशी विदेशी सैलानियों को घेरते हैं। उन्हें मनमानी कीमत पर सस्ता सामान बेच देते हैं। लपके पर्यटकों का पीछा तब नहीं छोड़ते जब तक पर्यटक उनसे सामान नहीं खरीद लेते।

अधिकारियों ने मामले पर लिया संज्ञान 

लपके कई बार ताज नगरी की साख पर दाग लगा चुके हैं। देशी विदेशी पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। पुलिस समय-समय पर लपकों के खिलाफ अभियान भी चलाती है। लपकों को पकड़ा जाता है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी लपके ताजमहल के आसपास सक्रिय नजर आते हैं। 2 दिन पहले न्यूज ट्रैक ने लपकों की बढ़ती सक्रियता की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, फोटो और वीडियो के माध्यम से दिखाया और बताया था कि किस तरह लपके पर्यटकों को घेरते हैं। उन्हें अपना सामान बेचते है। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लिया। अभियान चलाकर लपकों की धर पकड़ की गई।

9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने एक दिन की कार्रवाई में 9 लपकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लड़कों के नाम सोनू उस्मानी पुत्र फिरोज खान निवासी तेली पाड़ा, अरमान मलिक पुत्र सलीम निवासी तेलीपाडा , शकीलपुत्र नादिरा निवासी ताज नगरी फेज 1, गौरव कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी जीवनी मंडी नया घेर, योगेश कुमार पुत्र कृष्ण पाल भाटिया निवासी राम प्रसाद मार्ग थाना ताजगंज , रविंद्र कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजीव नगर थाना ताजगंज, राजकुमार पुत्र केशव राठौर निवासी नाथ नगर ताज नगरी थाना ताजगंज, कुर्बान अली पुत्र नवाब अली निवासी रसूलपुर खेरिया मोड़ शाहगंज, नाजिम अंसारी पुत्र मोहम्मद अली अंसारी निवासी कॉलेज थाना ताजगंज है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कार्यवाही की है। पुलिस की कार्रवाई से लपको में हड़कंप मचा हुआ है। ताज सुरक्षा एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि अभियान चला कर कार्रवाई की गई है। 9 लपको को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की गई है। लपकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags:    

Similar News