Agra News: पीएसी का सिपाही दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, भागने के फिराक में था आरोपी

Agra News: मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी छिप गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-18 10:50 GMT

Agra News (Pic:Newstrack)

Agra News: अलीगढ़ में तैनात पीएसी के सिपाही को मलपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 17 नवम्बर को युवती ने मलपुरा थाने पहुंच कर आरोपी योगेश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि योगेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आई पी सी की धारा 376-323- 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया0। युवती का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। इधर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी छिप गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में है। लालउ पुल के नजदीक खड़ा है। पुख्ता सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

वारदात के बाद आरोपी अपने किये पर शर्मिंदा है। घर/परिवार के लोगो की भी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। खाकी पर भी दाग लगा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वारदात के बाद पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। आरोपी को कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहा है।

ये है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की युवती मोबाइल की दुकान पर काम करती है। वह गुरुवार शाम आठ बजे के बाद घर लौट रही थी। दुकान से करीब 200 मीटर निकली थी। तभी उसी के गांव का योगेश कुमार बाइक से वहां पहुंचा। योगेश पीएसी में सिपाही है। युवती की सगाई हाल ही में हुई है। सिपाही ने युवती से कहा कि उसकी सगाई के लिए जो मैरिज होम किया था। उसका बिल भुगतान करने चलते हैं।

युवती के अनुसार सिपाही उसे मैरिज होम में ले गया। मैरिज होम के कार्यालय में उस समय तीन युवक थे। आरोप है कि सिपाही ने वहां युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो जूतों से उसकी पिटाई की। दुराचार किया और वीडियो भी बनाई। कुछ देर बाद सिपाही उसे बाइक से ही घर छोड़ आया। पीड़िता मंगेतर के साथ थाने पहुंची। मामले में महिला दरोगा को अपने बयान दर्ज कराए है। मलपुरा थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र ने कहा कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दारोगा को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

खाकी पर दाग लगने का ये पहला मामला नही है। इसके पहले भी खाकी पहने लोगो ने इसे दागदार किया है। कुछ समय पहले बरहन थाने में तैनात दरोगा को एक महिला के घर में पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने दरोगा को जमकर पीटा था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

Tags:    

Similar News