Agra News: लड़की को साथ देखा तो कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में अछनेरा थाना क्षेत्र के रायभा में हुई बुजुर्ग महिला विद्या देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों में गोपी और दलेल को गिरफ्तार कर लिया है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-10-26 16:32 GMT

 बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया: Video- Newstrack

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में अछनेरा थाना क्षेत्र के रायभा में हुई बुजुर्ग महिला विद्या देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों में गोपी और दलेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात की वजह हैरान कर देने वाली है। दोनों आरोपी 21 नवम्बर को रात के वक्त बुजुर्ग विद्या देवी के घर की दलान में गांव की लड़की को लेकर आए थे। उसके साथ मौजूद थे। तभी विद्या देवी की नजर दोनों पर पड़ गई। विद्या देवी ने गांव की लड़की और दोनों को पहचान लिया। गोपी और दलेल को डर लगा कि उनका राज खुल जायेगा। विद्या देवी लड़की से उनके रिश्ते के बारे में सबको जानकारी दे देंगी।

इस वजह से कर दी हत्या

इसी डर की वजह से दोनों ने धारदार चाकू से वार कर विद्या देवी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस वारदात के बाद हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई थी। वारदात के बाद गांव के सभी लोगों पर नजर रखे हुए थी। पुलिस को दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस ने कुछ दिनों तक दोनों का पीछा किया और निगरानी की। संदेह पक्का होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाकर दोनों से पूछताछ की तो वारदात का सच सामने आ गया। दोनों ने पुलिस के सामने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। बताया कि हमने ही विद्या देवी की चाकू से वार कर हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया है। वारदात के बाद से विद्या देवी के घर मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।



पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनो आरोपी महिला विद्या देवी के घर की दलान में गांव की लड़की को लेकर आए थे। उसके साथ मौजूद थे। तभी विद्या देवी की नजर दोनों पर पड़ गई। विद्या देवी ने गांव की लड़की और दोनों को पहचान लिया। गोपी और दलेल को डर लगा कि उनका राज खुल जायेगा। विद्या देवी लड़की से उनके रिश्ते के बारे में सबको जानकारी दे देंगी। इसी डर की वजह से दोनों ने धारदार चाकू से वार कर विद्या देवी की हत्या कर दी। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News