Agra News: हैक हुआ योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री का फेसबुक अकाउंट, दर्ज हुआ मुकदमा

Agra News: प्रदेश के बड़े नेता भी हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं। हैकर्स ने अब उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फर्जी फेसबुक अकाउंट को निशाना बनाया है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-15 07:48 GMT

मंत्री बेबी रानी मौर्य का फेसबुक अकाउंट हैक (न्यूजट्रैक)

Agra News: प्रदेश के बड़े नेता भी हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं। हैकर्स ने अब उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फर्जी फेसबुक अकाउंट को निषाना बनाया है। उनका रियल अकाउंट हैक करने का प्रयास किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास कल्याण पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य आगरा के बालूगंज जिला में रहती हैं। बेबी रानी मौर्य ने थाना रकाबगंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि हैकर्स ने उनकी आईडी को हैक करने का प्रयास किया। उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिए हैं। उनसे लोगों को मैसेज किया जा रहा है। उनकी फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कोई भी इन आईडी पर लिंक क्लिक करता है। उनके फेसबुक आईडी हैक कर ली जाती है।

लोगों को मंत्री की फेसबुक आईडी से तरह-तरह के मैसेज किया जा रहे हैं। इससे मंत्री की छवि भी धूमिल हो रही है। तहरीर के साथ मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पुलिस को वह सभी लिंक भी उपलब्ध कराए हैं। जिनसे बेबी रानी मौर्य का फर्जी फेसबुक अकाउंट ऑपरेट किया जा रहा है। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पुलिस से तत्काल ऐसे सभी अकाउंट को बंद कराए जाने की मांग की है। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पुलिस को वह सभी स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं। जो हैकर्स द्वारा भेजे जा रहे हैं। मंत्री बेबी रानी मौर्य से मिली तहरीर के आधार पर रकाबगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 सी और 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के बारे में पता लग रही है। सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस सामने आए साक्ष्यों के आधार पर उसे सिस्टम का आईपी एड्रेस पता करने के प्रयास में लग गई है। जिससे मंत्री बेबी रानी मौर्य का फर्जी फेसबुक अकाउंट संचालित किया जा रहा है।

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताचया कि मंत्री बेबी रानी मौर्य का फर्जी फेसबुक अकाउंट संचालित करने का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News