अखिलेश का बड़ा एलान: सपा सरकार आई तो महिलाओं को मिलेगा ये फायदा

सपा अध्यक्ष मंगलवार को वीडियोंकाॅलिंग के जरिए पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि गरीबों-कमजोरों की मदद जारी रखे तथा वर्ष 2022 में भाजपा को हराने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सक्रिय व संगठित रहें।

Update: 2020-06-16 17:48 GMT

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि दोबारा सरकार बनने पर समाजवादी महिला पेंशन में वृद्धि की जाएगी। सपा अध्यक्ष मंगलवार को वीडियोंकाॅलिंग के जरिए पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि गरीबों-कमजोरों की मदद जारी रखे तथा वर्ष 2022 में भाजपा को हराने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सक्रिय व संगठित रहें।

वीडियो कालिंग से संगठन की गतिविधियों की जानकारी ले रहे है सपा मुखिया

अखिलेश ने अयोध्या में पूर्वमंत्री व पूर्व विधायक पवन पाण्डेय और समाजवादी छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह से सम्पर्क किया। वार्ता में सपा नेताओं ने उन्हे बताया कि अयोध्या में भाजपा द्वारा विकास कार्य नहीं किए जाने से लोग बहुत दुखी हैं। कोरोना भी नोटबंदी जैसी बीमारी है। इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय नहीं हो रहे हैं।

सपा सरकार में हुए ये काम

पवन पाण्डेय ने बताया कि सपा सरकार में पंचकोसी और 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में पारिजात, मौलश्री, नीम, पाकड़, सहित पौराणिक और औषधीय वृक्ष लगाए गए थे। 15 करोड़ खर्च कर अयोध्या में भजन स्थल बना था। सतसंग भवन, रैन बसेरा तथा नेता जी सुभाष म्यूजियम बनाया गया।

ये भी पढ़ेँः BJP विधायक का कांग्रेस पर निशाना, कहा- नेहरू राज में युद्ध के दौरान होता था ऐसा

अयोध्या में अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग भी की गई थी। सपा सरकार में राम की पौड़ी में अविरल जल बहाव तथा सुन्दर लाइटिंग की व्यवस्था, घाटों पर चेंजरूम, कोरिया की रानी की याद में 50 करोड़ की लागत से विशाल पार्क का निर्माण, बाईपास से मोहबरा तक मार्ग का चैड़ीकरण, टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन के आगे तक सड़क निर्माण भी किया गया था।

सपा सरकार बनी तो समाजवादी महिला पेंशन में वृद्धि की जाएगी: अखिलेश

सपा मुखिया से वार्ता में वहां मौजूद कई महिलाओं ने उनसे शिकायत की कि सपा सरकार में उन्हें समाजवादी महिला पेंशन मिली थी, जिससे उन्हें बहुत मदद मिलती थी। यह पेंशन भाजपा सरकार ने बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में वे भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएंगी। अखिलेश ने संकट काल में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े होने पर आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि दोबारा सरकार बनने पर और ज्यादा पेंशन दी जाएगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News