अखिलेश का वार, नए साल में नई समस्याएं पैदा कर रही सरकार
सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नौजवानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। किसानों की हालत दयनीय है। कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्याएं थम नहीं रही है। छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है।;
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नए वर्ष के साथ ही नई समस्याएं पैदा करना शुरू कर दिया है। अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। भाजपा की सरकारों में संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। फिजूल के मुद्दों में उलझाए रखकर भाजपा सरकार समय की बर्बादी कर रही है।
सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नौजवानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। किसानों की हालत दयनीय है। कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्याएं थम नहीं रही है। छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। फीस में अनापशनाप वृद्धि की जा रही है। सरकारी शह पर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर आघात हो रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
JNU में गरीब बच्चे पढ़ते हैं, सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़ें: अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बाद देश में व्यापार धंधा चैपट हो गया है। केन्द्र सरकार की मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, मुद्रालोन आदि योजनाओं का अब नाम भी नहीं सुनाई पड़ता है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है। स्कूलों के बच्चों को बचा नहीं पा रहे है। भाजपा सरकार उन्हें स्वेटर देने में असमर्थ है। भाजपा सरकार आज तक विकास की कोई मंजिल हासिल नहीं कर सकी है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें ही होती रही है।
अखिलेश यादवः कपड़ों से पहचानिए जेएनयू हिंसा की घटना में कौन-कौन लोग शामिल
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार की विद्वेषपूर्ण नीतियों के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। विद्युत उत्पादन एक यूनिट भी नहीं। सरकारी हिंसा में निर्दोषों की मौतें हो रही हैं। गरीबों की कहीं कोई सुनवाई नहीं। उस पर सीएए, एनपीआर और एनआरसी के बहाने समाज को बांटने तथा आतंकित करने की साजिशें हो रही है।
भाजपा रोड़े अटकाने का काम करती है
सपा नेता ने कहा कि नागरिकों की आजादी को नियंत्रित कर अंकुश लगाना मौलिक अधिकारों का हनन है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधि सम्मत कामों में भी रोड़ा अटकाती है। देश में इससे भ्रम, भय और भ्रष्टाचार के प्रसार की आशंका को झुठलाया नहीं जा सकता है।
सरकार पीड़ित परिवारों से क्यों कर रही भेदभाव-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा सपा अपने जन्म से ही अन्याय और अनीति के खिलाफ संघर्षरत रही है। जन-जन की आकांक्षा पूर्ति के लिए वह प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी राज्य में नया सवेरा लाने के लिए प्रयासशील है। अपने कार्यकाल में समाजवादी सरकार ने जनहित के तमाम शानदार योजनाएं लागू की थी। दिल बहलाने के लिए सपा सरकार के कामों को भाजपा कब तक अपना काम बताते रहेंगे?
सपा नई उम्मीदों के लिए वचनबद्ध
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा लाख कोशिश कर ले लेकिन समाजवादी सरकार के विकासकार्यों को ढंक नहीं सकती है। वह धूल उड़ाकर धुंध पैदा करने की साजिश तो कर सकती है लेकिन सच्चाई से राज्य की जनता अवगत है। सन् 2022 में सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी फिर प्रदेश में नई उम्मीदों के साथ राज्य को विकास के रास्ते ले जाने के लिए वचनबद्ध है।
अखिलेश यादव ने आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया विधानसभा अध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद प्रजापति के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।