बाढ़ में फसल बर्बाद: अखिलेश की मांग, किसानों को उचित मुआवजा दे योगी सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में बर्बाद हुई फसलों के लिए प्रदेश सरकार से मुआवजें की मांग की है।

Update: 2020-08-20 17:09 GMT
बाढ़ में फसल बर्बाद: अखिलेश की मांग, किसानों को उचित मुआवजा दे योगी सरकार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में बर्बाद हुई फसलों के लिए प्रदेश सरकार से मुआवजें की मांग की है। अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आई बाढ़ व अन्य समस्याओं के संबंध में गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव समेत आजमगढ़ के कई सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वीडियोकालिंग के जरिए बात के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि धान और गन्ना की फसल बर्बाद हो गई है।

ये भी पढ़ें: जलवायु के अनुकूल फसल चक्र अपनाने से किसानों को होगा फायदा: CM नीतीश

अखिलेश यादव ने कही ये बात

बाढ़ में कच्चे मकान गिर गए हैं, रहने का ठिकाना नहीं रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप्प है। दिवाराखास राजागांव- के पूरब घाघरा नदी में विलीन हो गये। सगड़ी तहसील का दो तिहाई हिस्सा बाढ़ ग्रस्त है। फरवरी के बाद गन्ना का बकाया नहीं मिला है।

वीडियोकालिंग में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अखिलेश को बताया कि आजमगढ़ में बाढ़ से गांवों में हाहाकार मचा है। गांव जलमग्न है, फसलें डूब गई है और पशुओं की बुरी हालत है। जिलाध्यक्ष ने सपा मुखिया को बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया तो पता लगा कि सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। लोग भूखे प्यासे छतों पर बैठे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोग इस उपेक्षा के कारण भाजपा सरकार से बहुत नाराज है।

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में बढ़ी BHU की तपिश, कुलपति के विवादित बयान पर छात्रों में आक्रोश

परेशानी में वकील

वकील, दुर्विजय यादव ने अखिलेश को बताया कि आजमगढ़ में वकील बहुत दिक्कत में है। उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। वकीलों को राहत देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लौहर यादव ने बांसगांव के दलित प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू की हत्या से जनता में उत्पन्न आक्रोश के बारे में बताते हुए कहा कि जिले में कोइरी और राजभर समाज के लोगों को गोली मारने की कई घटनाएं हुई हैं। अल्पसंख्यकों को भी मारा जा रहा है। पीड़ितों की एफआईआर भी दर्ज नहीं होती है। बीबीपुर विधानसभा क्षेत्र के मेहनगर के आमीर अहमद पर राजनीतिक हमला हुआ,वह जीवन और मौत की बीच जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को आजमगढ़ जाने से पुलिस ने रोका, समर्थकों का धरना

Tags:    

Similar News