UP Politics: कन्नौज में योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई
UP Politics: उन्होने कहा कि योगी सरकार अपने बयानों को भी पूरा नहीं करती है। कन्नौज में मुख्यालय की सड़कों पर गड्ढे दुरूस्त होने की जगह बड़े होते जा रहे हैं। गड्ढा मुक्त करने के नाम पर भाजपा सरकार बड़े-बड़े हवाई दावे करती हैं।;
Akhilesh Yadav Attack on the Yogi government in Kannauj
UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश गहरे आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है। एलआईसी बिक गई। एस.बी.आई डूबने जा रही है। महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी ऐतिहासिक स्तर पर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। चंद उद्योगपति मित्रों की आमदनी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश की कई आर्थिक संस्थाएं संकट में पड़ गई हैं। भाजपा को इन बड़े सवालों का जवाब देना होगा।
हर बार सपा के काम ही साख बचाते हैं
अखिलेश यादव ने कहा हर बार समाजवादी पार्टी के काम ही प्रदेश की साख बचाते हैं। जी-20 सम्मेलन की बैठक तक समाजवादी सरकार में बने अवध शिल्पग्राम में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी चलती रहेगी। कन्नौज दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह यूपी में कर्मचारियों का पैसा एक प्राईवेट फर्म में निवेश कराने वाले कई लोगों को जेल जाना पड़ा। उद्योगपतियों की कम्पनियों में निवेश कराने वाले भारत सरकार के लोग क्या जेल जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में जितना विकास हुआ है, समाजवादी सरकार ने कराया है। भाजपा के लोगों को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार ने कन्नौज में परफ्यूम पार्क, काऊ मिल्क प्लांट, मंडियां बनायी, भाजपा सरकार इन सब को बर्बाद कर बियर प्लांट लगा रही है।
योगी सरकार अपने बयानो पर पूरा नहीं करती
उन्होने कहा कि योगी सरकार अपने बयानों को भी पूरा नहीं करती है। कन्नौज में मुख्यालय की सड़कों पर गड्ढे दुरूस्त होने की जगह बड़े होते जा रहे हैं। गड्ढा मुक्त करने के नाम पर भाजपा सरकार बड़े-बड़े हवाई दावे करती हैं। लेकिन असल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। अखिलेश यादव आज कश्मीर के आतंकी हमले में मारे गए कन्नौज के दन्नापुरवा के दो मजदूरों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनको आर्थिक मदद दी।