UP Politics: अखिलेश यादव नें योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले-भाजपा नेता कानून की उड़ा रहे धज्जियां

UP Politics: अखिलेश यादव बोले बस्ती में एमएलसी प्रतिनिधि ने जिला अस्पताल में महिला नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता की। जब स्टाफ नर्सों ने धरना दिया तब एफआईआर दर्ज हुई।

Update: 2023-06-12 13:06 GMT
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। बोले भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम है। मुख्यमंत्री जी का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं रह गया है। इसीलिए भाजपा नेता स्वतंत्र होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाइयों को अब भाजपा नेतृत्व भी अनुशासन में रखने में असहाय साबित हो रहा है।

बस्ती जिला अस्पताल में विधायक प्रतिनिधिने की अभद्रता

अखिलेश यादव बोले बस्ती में एमएलसी प्रतिनिधि ने जिला अस्पताल में महिला नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता की। जब स्टाफ नर्सों ने धरना दिया तब एफआईआर दर्ज हुई। इस हंगामें में बहुत देर तक मरीज परेशान रहे। आगरा में मेट्रो रेल प्रभारी से अभद्रता करते हुए भाजपाई एमएलसी का वीडियो वायरल हुआ है। समाजवादी सरकार में मेट्रो रेल चली, भाजपा ने खुद तो कोई विकास कार्य किया नहीं, जो काम समाजवादी सरकार में हुए उन्हें भी भाजपा सरकार बिगाड़ने पर तुली है।

झांसी में अवैध वसूली

झांसी में एक युवक को रिवाल्वर दिखाकर वसूली करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी का महानगर मंत्री बना दिया जाता है। सांडी हरदोई में तो एक महिला अपने परिजनों के साथ थाने में तीन माह के भ्रूण को लेकर पहुंच गई। उसका आरोप है कि भाजपा नेता ने उसको इतना मारापीटा कि उसका गर्भपात हो गया। उसके परिवार के लोगों को भी चोटें आयी हैं।

कन्नौज भाजपा सांसद नें चौकी इंचार्ज को मारा थप्पड़

कन्नौज में भाजपा सांसद का मामला तो बहुत अजीब है। उन्होंने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारे जो खूब चर्चित हुआ। उनके खिलाफ एफआईआर हुई पर सरकारी सुरक्षा में रहने वाले सांसद का पता स्थानीय पुलिस ढूंढ नहीं पाई। सांसद जी अपनी ‘ऊपरी पहुंच‘ के रोब में है। खाकी और पार्टी को शर्मसार करने वाली इस घटना पर सरकार और भाजपा नेतृत्व की नज़र ही नहीं गई। पुलिस का मनोबल टूटता रहे, भाजपा सांसद कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते रहे, मुख्यमंत्री जी को इससे क्या?

Tags:    

Similar News