Akhilesh Yadav Dimple Yadav Love Story: ऐसे अखिलेश की हुयीं डिंपल, सालों पहले ही जुड़ चुका था दिलों का नाता

Akhilesh Yadav Dimple Yadav Love Story: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिम्पल यादव की जोड़ी सबसे अनूठी जोड़ी है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-30 17:11 GMT

डिंपल संग अखिलेश (फोटो-सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Dimple Yadav Love Story: वैसे तो राजनीति में लवस्टोरी के कई किस्से हैं पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिम्पल यादव की जोड़ी सबसे अनूठी जोड़ी है। अखिलेश यादव का प्रेम सत्ता में आने के बाद नहीं हुआ, बल्कि स्कूली लाइफ से ही इन दोनो का प्रेम चला आ रहा था जिसका पता उनके बैचमेट्स को भी था।

कहा तो यहां तक जाता है कि पिता मुलायम सिंह यादव को डिम्पल सिंह रावत पहले पसंद नहीं थी। पर अपने बेटे की जिद पर उन्होंने डिम्पल से विवाह की अनुमति दे दी। जिसके बाद वह अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव बन गयी।

अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 

ग्रेजएशन से ही लव-अफेयर

अखिलेश यादव ने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद मैसूर के एसजे कालेज आफ इंजीनियिंरिग से ग्रेजुएशन करने के बाद आस्ट्रेलिया चले गए। जहां उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही उनका डिम्पल से प्रेम संबन्ध चलता रहा।

अखिलेश-डिंपल (फोटो-सोशल मीडिया)

बतातें हैं कि इन लोगों की मुलाकात उस समय हुई जब दोनों के एक ही मित्र हुआ करते थें। उन्होंने इनकी मुलाकात करवाई थी। इसके बाद फिर दोनो का प्रेम परवान चढ़ता चला गया। इन दोनों का उस दौरान लव लेटर्स का आदान प्रदान और कार्डस आदि भेजने का सिलसिला कई वर्षो तक चला।

इसके बाद अखिलेश की जिद पर अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को मनाया, जिसके बाद 24 नवम्बर 1999 को दोनो का विवाह हो गया।

अखिलेश यादव डिंपल यादव की शादी (फोटो- सोशल मीडिया)

जिस समय अखिलेश यादव और डिम्पल यादव का प्रेम चरम पर था, उस समय मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री थें। इसी दौरान उन्हें भी इन लोगों के प्रेम सम्बन्ध की जानकारी हुई।

एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली डिम्पल को कभी राजनीति नहीं भाती थी। वह तो घुड़सवारी आदि में दिलचस्पी रखते हुए मस्त जीवन जी रही थी। उन्हें लग रहा था कि ग्रेजुएशन करने के बाद वह किसी कम्पनी में जॉब कर लेंगी। उन्हे पेंंटिग का शौक था और अखिलेश को राजनीति तथा खेल का।

दोनों के रास्ते भी अलग थें, पर अखिलेश यादव का उनके लिए प्रेम उन्हें इस राजनीतिक परिवार तक ले आया।

डिंपल अखिलेश के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

अखिलेश और डिम्पल में उम्र का चार साल का अंतर है। अब इन दोनों लोगों का जीवन बेहतरीन ढंग से चल रहा है। अदिति, टीना और अर्जुन समेत पांच लोगों का परिवार है और अखिलेश निजी जिंदगी में डिम्पल का बहुत सम्मान करते हैं। 




 


Tags:    

Similar News