UP Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को लेकर कोर्ट का फैसला आने से पहले सपा की गतिविधियां तेज, बैठकों का दौर जारी

UP Municipal Elections: निकाय चुनाव को लेकर आज अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा की जा रही है।

Update: 2022-12-20 09:07 GMT

समाजवादी पार्टी (photo: social media )

UP Municipal Elections: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। सभी पार्टियों द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं। वार्डों में आरक्षण के अनुसार उम्मीदवारों को उतारने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में आज अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर निकाय चुनाव को लेकर बैठक कर रहे हैं। बैठक में कौन से उम्मीदवार किस वार्ड से लड़ेंगे। इसके लिए पार्टी की रणनीति क्या होगी। कहां पर कौन से उम्मीदवार उतारे जाएं। कौन से उम्मीदवार जिताऊ हैं। जैसे तमाम विषयों पर चर्चा की जा रही है।

20 दिसंबर के बाद चुनाव की हो सकती घोषणा

20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। क्योंकि आज 20 दिसंबर तक हाईकोर्ट ने चुनाव निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर रोक लगाई थी। इस बार निकाय चुनाव में सीधा मुकाबला सपा और भाजपा के बीच दिखाई दे रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी द्वारा निकाय चुनाव को कर लेकर अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है।

सपा ने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ाने का लिया फैसला

बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव के सभी सीटों पर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है। ऐसे में सपा के सदस्य ही यह चुनाव लड़ पाएंगे। सपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा इसके लिए आदेश जारी किया जा चुका है। नगर निगम महापौर, पार्षद नगर पालिका, परिषद अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष इन सभी पदों पर प्रत्याशियों को सिंबल पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा चुनाव लड़ने वालों उम्मीदवारों को आवेदन के साथ सक्रिय सदस्य होने और समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होने की रसीद भी लगानी होगी।

प्रत्याशियों के चयन के लिए जिलों से मांगे आवेदन

समाजवादी पार्टी द्वारा इस बार वार्डों में मजबूती से उतरने के लिए पार्षद पद प्रत्याशियों के चयन हेतु जिलों से आवेदन मांगे गए हैं। जिलों से मिले आवेदनों के बाद अब आवेदकों की स्क्रीनिंग करके मुख्यालय भेज जा चुका है। प्राप्त आवेदनों में से 5 नाम प्रदेश मुख्यालय भेजे गए हैं। पार्टी कार्यालय पर उन्ही उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा है। इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

Tags:    

Similar News