UP Politics: आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, आरक्षण को खत्म करने की कोशिश हो रही: अखिलेश यादव

UP Politics: उन्होने कहा कि बिगड़ी व्यवस्था को केवल समाजवादी विचारधारा ही सुधार सकती है। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-22 09:41 GMT

Akhilesh Yadav Yadav Attack At BJP

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई बेरोजगारी चरम पर है। सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है। हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है। गरीब आज न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा। बीजेपी ने सरकार की पूरी व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि बिगड़ी व्यवस्था को केवल समाजवादी विचारधारा ही सुधार सकती है। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जनेश्वर मिश्र को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसान बदहाली में जीने को मजबूर

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान बदहाली में जीने को मजबूर है। भाजपा सरकार को किसानों की परेशानियों से कोई लेनादाना है। किसानों के साथ किए गए भाजपा के सभी वादे झूठे निकले हैं। सरकार किसान हित की बातें सिर्फ प्रचार प्रसार के लिए करती है। मुख्यमंत्री भी किसानों के बारे में कुछ नहीं बोलते है। किसान मंहगाई और कर्ज के बोझ से दबकर आत्महत्या करने को मजबूर है।

मंहगाई से परेशान आम जनता

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते आम जनता महंगाई से परेशान है। लोगों का घर चलाना दूभर हो गया है। बाजारों में फुटकर मंहगाई निरन्तर बढ़ती जा रही है। लोगों को कहीं कोई राहत नहीं मिल रही है। खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी सामानों के दामों में कोई गिरावट न होने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भाजपा सरकार में बेलगाम महंगाई को पूरा संरक्षण मिल रहा है। वित्तविहीन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आ चुका है। बसों के किराए में भी बढ़ोत्तरी होने वाली है। कोविड काल में वसूली गई फीस में कोई रियायत नहीं हो रही है। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बिजली की समय से आपूर्ति तो नहीं कर पा रहीं है। परन्तु लम्बे चैड़े बिजली बिलों को भेजने में भाजपा सरकार का कोई जवाब नहीं है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने मंहगाई और भ्रष्टाचार का भ्रम फैलाकर अपना चुनावी मुद्दा बनाकर सत्ता में आई। उसी भाजपा सरकार में मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़ती मंहगाई से लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब की थाली से रोटी गायब होती जा रही है, अमीर और अमीर बनता जा रहा है।

उत्तराखंड में तैयारी को लेकर बैठक करेगी सपा

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होने कहा कि उत्तराखंड छोटा है लेकिन यहाँ घोटाले बड़े है। यूपी और उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्तियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होने कहा कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी मज़बूत होगी। बहुत जल्द ही पूरे प्रदेश स्तर के संगठन की बैठक करेंगे। उत्तराखंड एक समय में यूपी का ही हिस्सा था। दुनिया देख रही है, कि जोशीमठ में क्या हो रहा है। विकास को विनाश की तरफ नहीं ले जाना चाहिए था। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही भाजपा यहां आई थी और उत्तर प्रदेश ही इन्हें बाहर कर देगा। इसके बाद उत्तराखंड के लोगों से अपील करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा को देश से हटाओ। केदारनाथ में जिस समय घटना हुई, बड़ी संख्या में लोगों की जाने गयी। लोगों का नुकसान हुआ। लेकिन उससे भी कुछ नहीं सीखा इन लोगों ने।

उन्होने कहा कि भाजपा ने मंहगाई और भ्रष्टाचार का भ्रम फैलाकर अपना चुनावी मुद्दा बनाकर सत्ता में आई। उसी भाजपा सरकार में मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़ती मंहगाई से लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब की थाली से रोटी गायब होती जा रही है, अमीर और अमीर बनता जा रहा है।

Tags:    

Similar News