Rahul Gandhi: राहुल गांधी को SC से राहत मिलने पर बोले अखिलेश यादव-इस फैसले से न्यायपालिका में लोगों का बढ़ा आस्था

Rahul Gandhi: अखिलेश यादव ने कहा कि “सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।“

Update: 2023-08-04 10:34 GMT
Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi (Photo-Social Media)

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद कहा कि इस फैसले के बाद भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि “सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।“

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर रोक नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "राहुल गांधी जी के अयोग्यता मामले पर सुनवाई करते हुए SC के जज BR Gavai ने गुजरात HC के फैसले की आलोचना की। सुप्रीम कोर्ट का सवाल : फैसले में ये नहीं बताया गया कि अधिकतम दो साल वाली सजा क्यों दी गई? संसदीय क्षेत्र मतदाताओं के अधिकार को छीना गया है।"

राहुल गांधी जी की सजा पर रोक न्याय की जीत

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने देश के उच्चतम न्यायालय से पूरे देश को न्याय की उम्मीद थी न्याय हुआ है। क्योंकि राहुल गांधी जी जिस तरीके से देश के आम आदमी की आवाज को उठा रहे थे और सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे थे। सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुरजोर कोशिश की और आम आदमी की आवाज बन चुके राहुल गांधी की आवाज दबाने को यह साजिश की गई थी। लेकिन राहुल गांधी जी जनता के मुद्दों से पीछे नहीं हटे आज देश के युवा किसान और आम आदमी का भरोसा माननीय उच्चतम न्यायालय और राहुल गांधी जी पर और मजबूत हुआ है हमें लोकसभा स्पीकर से उम्मीद है कि वह शीघ्र ही उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए सदस्यता बहाल संबंधी कार्रवाई करेंगे

Tags:    

Similar News