Akhilesh Yadav: आजम, गायत्री सहित जेल में बंद सपा नेताओं को बताया निर्दोष, बोले- उम्मीद है कि न्याय मिलेगा

Akhilesh Yadav: उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग और उनकी सरकार ना जाने ऐसे कितने लोगों को साजिश के तहत फंसाया है।

Update: 2023-03-05 14:21 GMT

Akhilesh Yadav Target Yogi Government (Socia Media)

Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेल की हवा काट रहे अपराधियों को निर्दोष बताते हुए प्रदेश सरकार की कार्य शैली पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यायालय से उनको न्याय मिलेगा। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग और उनकी सरकार ना जाने ऐसे कितने लोगों को साजिश के तहत फंसाया है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में शमिल होने के दौरान मीडिया से बात चीत करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोले। उन्होंने कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी के लोग ना जाने कितने लोगों को जबरदस्ती फंसाया है। उन्होंने जेल में बंद रमाकांत यादव, दीपक, मोहम्मद आजम खान का नाम लेते हुए कहा कि ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता रणनीति बनाकर साजिश के तहत उन्हें फंसा रहे हैं। गौरीगंज विधान में खस्ता हाल एक सड़क के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनसे पूछिए क्यों कि मुख्यमंत्री से मिलते हैं। सड़क क्यों नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को बजट देना चाहिए। बजट के सापेक्ष 30 परसेंट बजट ही खर्च हुआ है। बाकी पैसा पड़ा हुआ है। मुझे लगता है यह मुख्यमंत्री जी कंजूस हैं। किसी को पैसा नहीं देना चाहते हैं। इसीलिए सड़के नहीं बन पा रही हैं। इतना बड़ा प्रदेश है पैसा खर्च किया जाए तो अच्छी सड़कें बन जाएं। मुख्यमंत्री की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि अच्छी सड़कें बनें, जनता अच्छी सड़कों पर चले। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इसीलिए उन्होंने सांड छोड़ दिया है। जाओ टकरा जाओ।

अस्सी सीटों पर लड़ेगी सपा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 80 की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनसे गठबंधन है, पार्टी उन्हीं के साथ चुनाव लड़ेगी। रामचरितमानस के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम रामचरितमानस के विरोध में नहीं हैं। हमने सदन में भी इस बात को कहा है। कुछ चीजों को लेकर सवाल है। यदि मुझे जनता ने हरा दिया। जनता ने समाजवादियों को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया तो क्या आप गंगाजल से मुख्यमंत्री कार्यालय साफ करेंग। शूद्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं एक संत के कहने पर मंदिर में दर्शन करने जा रहा था पूजा-पाठ करने के लिए जा रहा था। तो यह बीजेपी के लोग कौन हैं जो मुझे जाने से मना कर रहे थे। वह बीजेपी के लोग हमें इसलिए दर्शन करने से मना कर रहे थे क्योंकि हम समाजवादी लोग पिछड़े दलित हैं। हमें बीजेपी वाले दलित समझते हैं। उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं है। यदि जवाब हो तो हमें बताएं कि क्या किसी मुख्यमंत्री का आवास आप धोएंगे, क्या आप किसी को सोच समझकर अपमानित करेंगे।

हर डिस्ट्रिक्ट का माफिया घोषित करें कि माफिया कौन हैं

बीजेपी के आरोप एक जिला एक उत्पाद एक जिला एक अपराधी के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि इस उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई ऐसा मुख्यमंत्री नहीं आया होगा जिसने अपने मुकदमे ही वापस लिया हो। मैं तो यह कहूंगा कि यह मुख्यमंत्री जी हर डिस्ट्रिक्ट का माफिया घोषित करें कि माफिया कौन हैं। उन्होंने अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ सहित अन्य जनपदों के टॉप टेन अपराधियों को सूची जारी करने का सवाल सरकार से किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति की पुत्री की शादी में शामिल होने आए थे। जहां पर समाजवादी समर्थकों ने अखिलेश यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Tags:    

Similar News