UP Politics: अखिलेश यादव नें प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना, बोले-जनता बरसात और विद्युत संकट से बेहाल

UP Politics: अखिलेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद की कालोनियों में 12 फिट तक पानी भर गया है। इस बरसात में कई अस्पतालों में वार्डो के अंदर तक पानी भर गया है। लखनऊ में कई क्षेत्रों में जलभराव के हालात बन गए। सरकार विज्ञापनों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे किए गए पर असलियत में सिर्फ कमीशनखोरी हुई है।

Update: 2023-07-10 17:38 GMT
Akhilesh Yadav (PHOTO: social media )

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सभी स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है। प्रदेश की जनता बरसात और विद्युत संकट से बेहाल है। राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण रिकॉर्ड सड़के धंसी हैं। इससे पहले कभी इनी सड़के नहीं धंसी थी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। आज प्रदेश पिछड़ा, बीमार और बदहाल बना दिया है। बरसात में दर्जनों मौते हुई।कई मकान गिर गए। बड़ा मात्रा में जनधन की हानि हुई है।

अखिलेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद की कालोनियों में 12 फिट तक पानी भर गया है। इस बरसात में कई अस्पतालों में वार्डो के अंदर तक पानी भर गया है। लखनऊ में कई क्षेत्रों में जलभराव के हालात बन गए। सरकार विज्ञापनों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे किए गए पर असलियत में सिर्फ कमीशनखोरी हुई है। यही कारण है कि बरसात में कितने ही दुपहिया-चारपहिया वाहन सवार गड्ढ़ों में गिर गए।

इस बरसात में किसान पूरी तरह बरबाद हो गए। बड़े पैमाने पर फसलें बरबाद हो गई है। पशुओं को चारा भी नसीब नहीं हो रहा है। पशुओं की बीमार हैं। उपचार नहीं हो पा रहा है। बरसात में बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पतालों में बीमार लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। भाजपाराज में अस्पतालों की स्थिति इतनी बद्त्तर हो गई है कि रोगियों को न तो दवा मिल रही है और न ही इलाज। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते जांच और इलाज की भारी किल्लत है। आयुष्मान कार्ड का होहल्ला बहुत है पर बहुत से अस्पतालों में उसकी अनदेखी हो रही है। कैशलेस इलाज के नाम पर तो सरकारी कर्मचारी शिक्षक मारे-मारे घूम रहे हैं। निजी अस्पतालों में लूट मची है।

भाजपा सरकार ने विद्युत संकट तो स्वयं आमंत्रित किया है। पहले पांच साल सिर्फ जुमलेबाजी में बिताकर भाजपा दूसरे कार्यकाल के सवा साल में भी एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं कर सकी है। समाजवादी सरकार में जो विद्युत संयंत्र लगाए गए थे उससे विद्युत उत्पादन दुगना हो गया था। लेकिन भाजपा ने तो जैसे तय कर लिया है कि वह राज्य को पूरी तरह तहस-नहस करके ही दम लेगी। अब सबको यह पता चल गया है कि भाजपा सिर्फ बयानबाजी करने में माहिर है। भाजपा सरकार से जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। अब सभी को 2024 के लोकसभा चुनाव का इंतजार है। जब भाजपा सत्ता से हटेगी और जनता को खुशहाली और राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News