UP Politics: सैफई के स्विमिंग पूल पर अखिलेश ने योगी को घेरा, कहा- बिना पानी के तैरना सिखानेवाला ट्रेनिंग कोच ढूंढ कर दें

UP Politics- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है...

Written By :  Hariom Dwivedi
Update: 2023-02-24 10:46 GMT
फाइल फोटो- अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ

UP Politics- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है। सैफई के स्विमिंग पूल का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने उन पर तंज कसा है। उनके इस ट्वीट को एक घंटे में ही करीब तीन हजार लोग लाइक कर चुके हैं जबकि साढ़े पांच सौ से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग अखिलेश के पक्ष और विपक्ष में इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा," माननीय मुख्यमंत्री जी यदि सैफई के विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल में पानी उपलब्ध नहीं करवा सकते हैं तो उसमें एडमिशन ही क्यों ले रहे हैं, जबकि स्विमिंग में सबसे अधिक बच्चे उनके गोरखपुर से ही हैं। यदि पानी उपलब्ध नहीं करा सकते हैं तो बिना पानी के तैरना सिखानेवाला ट्रेनिंग कोच ढूँढ कर दें।"



फर्जी एनकाउंटर वाले पुलिसकर्मी सलाखों के पीछे होंगे: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव शुक्रवार को नोएडा पहुंचे जहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। आंकड़ों के मुताबिक महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वाहवाही लूटने के लिए फर्जी एनकाउंटर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर यह सभी फर्जी एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी सलाखों के पीछे होंगे।

नोएडा को बसाने में सपा का योगदान सबसे ज्यादा: सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने कहा कि नोएडा को बसाने में सबसे बड़ा योगदान समाजवादी पार्टी का है। सपा के शासनकाल में ही यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां और मेट्रो की स्थापना हुई थी। भले ही इसका उद्घाटन सत्ता में बैठी पार्टियों ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में होती तो नोएडा विकास की रफ्तार भर रहा होता।

 

Tags:    

Similar News