Aligarh news: बुर्का पहनी महिला ने शिक्षक की पत्नी को बंधक बना की लूट, केस दर्ज

Aligarh news: शिक्षक तेजवीर शुक्रवार को स्कूल पढ़ाने गए थे। उनकी पत्नी घर में अकेली थी। इस दौरान बुर्का धारण किए महिला घर में घुस गई। शिक्षक की पत्नी से हाथापाई की और सिर पर तमंचा लगा दिया। इस दौरान बुर्का धारी महिला ने धमकाते हुए कहा कि अगर आवाज निकाली तो गोली मार दी जाएगी। शिक्षक की पत्नी को बंधक बना दिया गया और दूसरे कमरे में बक्से और अलमारी खोलकर सोने-चांदी के आभूषण, 50 हज़ार रुपये से ज्यादा का कैश लूट लिया।

Update: 2023-03-31 20:31 GMT
Aligarh burqa clad woman robbed

Aligarh news: अलीगढ़ में बुर्का पहनी महिला ने शिक्षक के घर में घुसकर लूटपाट की। पत्नी को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर बुर्का पहनी महिला ने लूट की घटना को अंजाम दिया। शिक्षक के घर से ढाई तोला सोने का आभूषण और 50 हज़ार की नकदी लूटकर बुर्का धारी महिला फरार हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके में पहुंची, सीसीटीवी कैमरे में तलाश करने पर बुर्का धारी महिला नजर आई है। घटना थाना पिसावा इलाके के कस्बे की है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

शिक्षक तेजवीर शुक्रवार को स्कूल पढ़ाने गए थे। उनकी पत्नी घर में अकेली थी। इस दौरान बुर्का धारण किए महिला घर में घुस गई। शिक्षक की पत्नी से हाथापाई की और सिर पर तमंचा लगा दिया। इस दौरान बुर्का धारी महिला ने धमकाते हुए कहा कि अगर आवाज निकाली तो गोली मार दी जाएगी। शिक्षक की पत्नी को बंधक बना दिया गया और दूसरे कमरे में बक्से और अलमारी खोलकर सोने-चांदी के आभूषण, 50 हज़ार रुपये से ज्यादा का कैश लूट लिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति तेजवीर सिंह को सूचना दी। इसके साथ ही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर तेजवीर सिंह ने बताया कि मैं स्कूल पढ़ाने गया था। घर में पत्नी अकेली थी। इस दौरान एक महिला बुर्का पहन के जबरन घर में घुस आई। पत्नी के साथ हाथापाई की। फिर एक कमरे में तमंचे की नोक पर बंद कर दिया। बुर्काधारी महिला ने आवाज निकालने पर गोली मारने की धमकी दी।

ये कहना है पुलिस का

घटना को लेकर खैर क्षेत्राधिकारी आरके सिसोदिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में बुर्काधारी महिला के साक्ष्य के आधार पर जांच हो रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News