Aligarh News: अलीगढ़-सपा मेयर प्रत्याशी भाजपा पर बिफरे, कहा- इन्हें भी मिट्टी में मिलाएं

Aligarh News: हाजी जमीरउल्लाह ने भाजपा मेयर प्रत्याशी पर नगर निगम द्वारा दर्ज पुराने मुकदमे और भूमाफिया घोषित करने के मामले पर कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कहते हैं। मिट्टी में मिला देंगे। अब इन्हें भी मिट्टी में मिलाएं।

Update: 2023-04-24 22:12 GMT
Aligarh Samajwadi Party Mayor candidate Haji Zameer Ullah

Aligarh News: समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह को अभी से हार का डर सताने लगा है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के 500 से ज्यादा कार्यकर्ता, सांसद, विधायक पहुंचे जिला मुख्यालय पहुंचे थे। इसको सीसीटीवी में चेक करा सकते हैं। अधिकारी के कार्यालय में बैठे भाजपा मेयर प्रत्याशी और सांसद, भाजपा प्रत्याशी चुनाव में धांधली करा सकते हैं। सपा प्रत्याशी ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। उन्होंने कहा कि इन्हें भी मिट्टी में मिलाएं।

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह खान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा इन दिनों सत्ता के नशे में चूर है इसीलिए भाजपा प्रत्याशी के साथ सांसद, मंत्री, तमाम विधायक समेत 500 से ज्यादा पदाधिकारी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ऑफिस में भी भाजपाइयों ने कब्जा कर लिया। वहीं, हाजी जमीरउल्लाह ने भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल पर नगर निगम द्वारा दर्ज पुराने मुकदमे और भूमाफिया घोषित करने के मामले पर कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कहते हैं। मिट्टी में मिला देंगे। अब इन्हें भी मिट्टी में मिलाएं। जमीर उल्लाह ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी इतनी बड़ी तादाद में आचार संहिता के अंदर जिला मुख्यालय पर पहुंच सकते हैं और जिलाधिकारी के कार्यालय में बैठ सकते हैं। तो यह चुनाव में धांधली करा सकते हैं। इसलिए इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

Tags:    

Similar News