Aligarh News: फर्जी किन्नरों से सावधान! असली वालों ने कहा- बसों में करते हैं अवैध वसूली, पुलिस करे कार्रवाई

Aligarh News: अलीगढ़ में लगातार किन्नर समाज का चोला पहनकर युवक आएदिन किसी ना किसी बसों के पैसेंजर या अलीगढ़ शहर के आम आदमी से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका भुगतान किन्नर समाज के व्यक्तियों को उठाना पड़ रहा है। जिससे किन्नर समाज पर बदनामी का दाग शहर में आएदिन देखने को मिलता है।

Update: 2023-06-23 13:34 GMT
असली वालों ने कहा- फर्जी किन्नरों से सावधान, बसों में करते हैं अवैध वसूली, पुलिस करे कार्रवाई: Photo- Newstrack

Aligarh News: अलीगढ़ में लगातार किन्नर समाज का चोला पहनकर युवक आएदिन किसी ना किसी बसों के पैसेंजर या अलीगढ़ शहर के आम आदमी से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका भुगतान किन्नर समाज के व्यक्तियों को उठाना पड़ रहा है। जिससे किन्नर समाज पर बदनामी का दाग शहर में आएदिन देखने को मिलता है। जिसकी शिकायत किन्नर समाज के पदाधिकारियों ने अनेक बार कई थानों में की है। कई बार उच्चाधिकारियों से भी इस बात के लिए वार्ता की गई है। लेकिन सब अपना पल्ला झाड़ देते हैं। आएदिन आम आदमियों से फर्जी किन्नर लूटमार भी करते हैं। असली किन्नरों का कहना है कि पुलिस को उनपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पहचान बचाने का संघर्ष

किन्नर तबके पर भी पहचान का संकट मंडरा रहा है। वजह उनकी आड़ लेकर नकली किन्नर तरह-तरह के गलत कामों को अंजाम दे रहे हैं। अलीगढ़ शहर में आएदिन किन्नरों का झगड़ा तो आपने सुना ही होगा। वे किन्नर अपने व्यक्तित्व और अपनी पहचान बनाने के लिए झगड़ते हैं। अपने अधिकार लेने के लिए लड़ते हैं। दरअसल, शहर में फर्जी किन्नरों की एक बाढ़ सी आ गई है। जिससे हर शहर का नागरिक परेशान हो रहा है। बसों में चलने वाले मुसाफिरों का इन फर्जी किन्नरों से आएदिन झगड़ा-फसाद होता रहता है। फर्जी किन्नर रास्ते में जा रहे व्यक्ति से बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं। उनसे पैसा ऐंठने की सोचते हैं। अपने आप को किन्नर बताते हैं।

पुलिस इनके मामलों से रखती है दूरी!

दरअसल, इनके बदतमीज स्वभाव की वजह से पुलिस भी इन फर्जी किन्नरों से दूरी रखना ही पसंद करती है। खुलेआम शहर में फर्जी किन्नर बसों में भी देखे जा सकते हैं। जो पैसे ना देने पर हाथपाई पर उतारू हो जाते हैं। अगर कोई अन्य पैसेंजर विरोध करता है। तो उससे हाथापाई पर भी नहीं चूकते हैं। जिसकी शिकायत किन्नर समाज के व्यक्तियों ने अनेक बार उच्च अधिकारियों तथा थानों पर भी की है। उसके बाद भी फर्जी किन्नर सरेआम पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसे फर्जी किन्नरों पर अलीगढ़ पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

किन्नर समाज ने कहा- इन संदिग्धों की हो जांच

किन्नर समाज की सदस्य वैशाली पंडित का कहना है यह लोग अज्ञात लोग हैं। बहुत सारे लोगों से सुना है कि यह लोग घर से सादे कपड़ों में आते हैं। सरकारी शौचालय में यह लोग कपड़े चेंज कर ये किन्नर जैसे बन जाते हैं। पुलिस अपना काम करें और जो गलत हैं, उनको जेल में डाले। हमारे ग्रुप का कोई भी उनके साथ नहीं है। इस बारे में चवन्नी भाई, नई बस्ती किन्नर समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य का भी कहना है कि पैसेंजर से ये फर्जी किन्नर पैसे लेते हैं। थाना क्वार्सी द्वारा कुछ पुलिस वाले हमारे यहां यह छानबीन करने के लिए आए थे। इसकी शिकायत हमने अनेक बार सभी पदाधिकारियों से की है। लेकिन कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Tags:    

Similar News