Aligarh News: पलटवारः दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के बयान पर भीम आर्मी के नेता ने कहा- ‘भीख में मिला है मंत्री पद’

Aligarh News: भीम आर्मी अलीगढ़ जिलाअध्यक्ष नितिन बाल्मीकि ने ठाकुर रघुराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता के द्वारा चुने गए मंत्री नहीं है। बल्कि उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से दर्जा प्राप्त मंत्री का पद भीख में मिला है।

Update: 2023-07-01 16:41 GMT
भीम आर्मी अलीगढ़ जिलाअध्यक्ष नितिन बाल्मीकि: Photo- Newstrack

Aligarh News: उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा भीम आर्मी के चंद्रशेखर को ‘दलाल’ बताया गया था। उन्होंने कहा था कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी चंद्रशेखर को दलाल ही मानती थीं। उनके इस हमले के बाद भीम आर्मी अलीगढ़ जिलाअध्यक्ष नितिन बाल्मीकि ने ठाकुर रघुराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता के द्वारा चुने गए मंत्री नहीं है। बल्कि उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से दर्जा प्राप्त मंत्री का पद भीख में मिला है।

राघुराज सिंह के मानसिक संतुलन पर उठाए सवाल

भीम आर्मी के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष नितिन बाल्मीकि ने कहा कि दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिसके चलते उन्होंने खुद को हाईलाइट करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाते हुए बेबुनियाद टिप्पणी की है। प्रदेश सरकार ने उनको सम्मानित पद पर बैठा रखा। सम्मानित पद पर बैठे ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ठाकुर रघुराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह उनको बताना चाहता हैं कि वह जनता के द्वारा चुने गए मंत्री नहीं है। केवल दर्जा प्राप्त मंत्री है। ठाकुर रघुराज सिंह को जो दर्जा प्राप्त मंत्री का मंत्री पद मिला है। वह उनको प्रदेश सरकार की तरफ से दान में मिला है।

चंद्रशेखर पर हमला करने वालों को जल्द पकड़े सरकार

जिला अध्यक्ष नितिन बाल्मीकि ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने संघर्ष करके अपनी पहचान बनाई है। बहन बेटियों के ऊपर होने वाले अत्याचार के ऊपर भी केवल चंद्रशेखर उनकी आवाज को बुलंद करता है। बाकी सभी नेता और सरकार बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचार के दौरान चुप बैठ जाते हैं। ऐसे में जनता के बिना चुने सरकार के रहमोकरम पर दर्जा मंत्री के पद पर बैठे रघुराज सिंह के द्वारा खुद को हाईलाइट करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पर टिप्पणी की गई है। उनके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियादी गलत और निराधार हैं। हमले के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रदेश सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीएम योगी भी आरोपियों को लेकर मामले पर चुप बैठे हुए हैं। इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए और चंद्रशेखर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जानी चाहिए।

Tags:    

Similar News