Aligarh News: अपनी ही सरकार में BJP कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध जताया विरोध, ये थी वजह

Aligarh News: जनपद के भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासन उनकी सुनता नहीं है, उनके ऊपर पूर्व में दर्ज मुकदमों में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

Update: 2023-06-18 17:15 GMT
BJP कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपनी ही सरकार का जताया विरोध: Photo- Newstrack

Aligarh News: जनपद के भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासन उनकी सुनता नहीं है, उनके ऊपर पूर्व में दर्ज मुकदमों में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

युवा भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने से नाराजगी

अलीगढ़ में सात युवा भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में महानगर मंत्री संजू बजाज ने पलटवार किया है। जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए संजू बजाज ने कहा कि 26 मुकदमों के बारे में पुलिस प्रशासन को पूरी जानकारी है। सिर्फ परेशान करने के उद्देश्य से बदनाम कर रहे हैं। सभी मुकदमें जनता के लिए किए गए आंदोलनों की वजह से हैं। उन्होंने कहा कि काली पट्टी बांधकर युवा भाजपा नेताओं ने प्रशासन की तानाशाही पूर्ण कार्रवाई का विरोध किया गया। संजू बजाज ने बताया कि लव जिहाद, धर्म परिवर्तन को रोकने को लेकर मुकदमा लगे हैं। प्रशासन के खिलाफ क्रमिक आधार पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मुकदमों को आधार बनाकर जिला प्रशासन कर रहा खेल!

भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज ने बताया कि विद्यार्थी परिषद में रहते हुए पीड़ितों की आवाज उठाने के चलते मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमें क्रिमिनल प्रवृत्ति के नहीं बल्कि आंदोलन के हैं। इन्ही को आधार बनाकर जिला प्रशासन खेल कर रहा है। इसमें से आधे मुकदमों के बारे में तो उन्हें पता भी नहीं है कि कब घटना हुई। कब मुकदमे लगे और चार्जशीट पहुंच गई। संजू बजाज ने कहा कि पीड़ितों की सुनवाई को लेकर प्रशासन टालमटोल करता है। तमाम लोग थाने के चक्कर काटकर एसएसपी ऑफिस पहुंचते हैं। लेकिन पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं होता। इसलिए हमें मजबूरन पीड़ितों की आवाज उठानी पड़ती है। छात्र जीवन में काम करते हुए, हिंदू संगठनों, सैकड़ों बेटियों को लव जिहाद से बचाने, धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए मुकदमें दर्ज किए गए। प्रशासन चुपचाप मुकदमे लगाता रहा। हमें पता ही नहीं चला। महावीरगंज मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा पर दो मुकदमे दर्ज हैं।

संजय शर्मा बताते हैं कि मलखान सिंह जिला अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टर रिश्वत मांग रहे थे। उसका विरोध किया और मुकदमा दर्ज हो गया। कोरोना काल में भी एक व्यक्ति की मदद करने पर मुकदमा दर्ज हुआ। संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा के सात नेताओं पर राजनीतिक मुकदमे हैं। लगता है कि जिला प्रशासन की मनोदशा खराब है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री, भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य ने विनय वार्ष्णेय ने बताया कि हम लोग जिला प्रशासन की आंख की किरकिरी बने हैं। क्योंकि यह आम नागरिकों की बात नहीं सुनते हैं। सीएए-एनआरसी मामले में एक युवक की मौत के मामले में विनय जेल जा चुके हैं। ढाई साल बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव में विनय को छोड़ा था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हिस्ट्रीशीट खोल रहा है।

Tags:    

Similar News